Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»‘मन की बात’ कार्यक्रम में बाेले प्रधानमंत्री, देश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें, ‘मानस’ हेल्पलाइन में दें जानकारी
    देश

    ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बाेले प्रधानमंत्री, देश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें, ‘मानस’ हेल्पलाइन में दें जानकारी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2024Updated:July 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में नशा मुक्त भारत की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए ‘मानस’ हेल्पलाइन पर इससे जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की।

    ‘मन की बात’ के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि देश को नशा मुक्त बनाने के लिए उनकी सरकार ने एक विशेष केंद्र खोला है, जिसका नाम ‘मानस’ है। सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया है, जिसमें नशा मुक्ति से जुड़े हुए परामर्श हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा इस नंबर पर नशे से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी साझा की जा सकती है। यह जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

    प्रधानमंत्री अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को देश-समाज में हो रहे सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने बाघ संरक्षण की दिशा में हो रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे गांव हैं जहां पर इंसान और बाघ के बीच में कभी टकराव की स्थिति नहीं आती। लेकिन जहां ऐसी स्थिति आती है वहां भी बाघों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व प्रयास हो रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक की बात की और लोगों से भारतीय खिलाड़ियों का सोशल मीडिया के माध्यम से उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्हाेंने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड का भी उल्लेख किया, जिसमें भारतीय छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पुणे के रहने वाले आदित्य वेंकट गणेश, सिद्धार्थ चोपरा, दिल्ली के अर्जुन गुप्ता, ग्रेटर नोएडा के कनव तलवार, मुंबई के रुशील माथुर और गुवाहाटी के आनंदो भादुरी ने देश को यह उपलब्धि दिलाई है।

    प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में असम के चराईदेउ मैदाम को शामिल किए जाने का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव को उनकी कीमती चीजों के साथ अहोम मैदान में रखते थे। पूर्वजों को सम्मान प्रकट करने का यह यूनिक तरीका है। उन्होंने लसित बोरफुकन की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण का भी उल्लेख किया।

    प्रधानमंत्री ने हरियाणा के एक स्वयं सहायता समूह का उल्लेख किया, जिसने जिले की ढाई सौ से ज्यादा महिलाओं के जीवन को समृद्ध बनाने का काम किया है। उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप की सहायता से इन्होंने ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगा की ट्रेनिंग हासिल की है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जाता है। हम सभी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें। यह छोटा सा प्रयास अनेक लोगों की जिंदगी बदल सकता है।

    उन्होंने खादी की खरीदारी में हो रही रिकॉर्ड वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना होता है और हम इस महीने खादी खरीदें।

    प्रधानमंत्री ने इंदौर में ‘एक पेड़ मां’ के नाम कार्यक्रम के दौरान 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाने के रिकॉर्ड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी होती है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान में हो रही जन भागीदारी को विशेष बताते हुए इस बार भी लोगों से इसमें भाग लेने और सेल्फी बिथ तिरंगा सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगे को लेकर यह उल्लास यह उमंग एक दूसरे से हमें जोड़ती है।

    प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में एक खास प्रोजेक्ट ‘परी’ का जिक्र किया है, जिसे पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट परी पब्लिक आर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने का बड़ा माध्यम बन रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए विदेशमंत्री एस जयशंकर टोक्यो पहुंचे
    Next Article इतिहास के पन्नों में 29 जुलाईः अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस
    shivam kumar

      Related Posts

      आजम खान और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत

      October 29, 2026

      बिहार विधान परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, सभी 4 शिक्षक सीटों पर हारे ‘सिटिंग’ उम्मीदवार

      October 28, 2026

      भारतीय रेलवे का बड़ा नियम: अब ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल और पावर बैंक चार्ज करने पर रोक, जानें वजह

      October 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में अब अस्पतालों और नर्सिंग होम की मनमानी पर लगेगी लगाम! 7 दिनों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य
      • गिरिडीह में बैडमिंटन खेलती नजर आईं कल्पना सोरेन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
      • झारखंड के स्कूलों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने पर जोर
      • रांची के डोरंडा में शुरू हुआ ‘कलाकृति हाट’, लोक कलाकारों को मिलेगा अपनी कला दिखाने का मंच
      • आजम खान और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version