- ड्रोन के जरिये उतारे गए विस्फोटकों का जखीरा बरामद
- अमृतसर से विस्फोटक और हथियार बरामद
- आरडीएक्स, टिफिन बम सहित हैंड ग्रेनेड मिले
- सरपंच की सूचना पर पुलिस की बड़ी बरामदगी
- पंजाब में इस्तेमाल होना था या दिल्ली में ?-जांच
चंडीगढ़। पाकिस्तान द्वारा पंजाब को दहलाने की कोशिश एकबार फिर से पंजाब पुलिस ने असफल कर दी है। सीमा पार से ड्रोन के मार्फत पंजाब में उतारा गया आरडीएक्स टिफिन बॉक्स, गोली सिक्का, बम पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बारूद और हथियारों की बरामदगी सीमावर्ती जिले अमृतसर में हुई है, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री को तिरंगा फहराने के विरुद्ध गंभीर परिणामों की धमकी दी हुई है।सोमवार को पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिला अमृतसर के पुलिस थाना लोपोके के गांव डालेका के सरपंच के मार्फत सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन द्वारा भारत की भूमि पर समान फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और वक्त रहते किसी व्यक्ति द्वारा सामान उठाए जाने से पहले उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बरामद सामान में 7 पैकेट थे, जिसमें आरडीएक्स बम, टिफिन बॉक्स जिनमें तारों के सर्किट लगे हुए थे और स्विच के जरिये टाइम बम बनाया गया था। मैग्नेट लगाकर बम को ऐसा बनाया गया था कि बम की मिसहैंडलिंग करने पर धमाका हो सकता था। फोन के जरिये भी बम को ऑपरेट किया जा सकता था। बरामद जखीरे में हैंड ग्रेनेड और 3 डेटोनेटर थे।
हालांकि इस बात की जांच की जा रही है कि बरामद हथियार और बारूद कहां से आया। लेकिन इस बात की आशंका है कि बरामद सामान चीन मार्का है। बरामद बमों में दो-दो किलो आरडीएक्स था। टिफिन बम को पंजाब में ही भेजा जाना था या देश के अन्य भागों अथवा राजधानी दिल्ली में भेजा जाना था, इसकी जांच खुफिया एजेंसियां अभी कर रही हैं। डीजीपी दिनकर गुप्ता के मुताबिक टिफिन बॉक्स बम के माध्यम से किसी भीड़भाड़ वाली जगह को लक्षित किया जाना था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



