Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आरसीबी ने आईपीएल 2024 से पहले एंडी फ्लावर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया
    Breaking News

    आरसीबी ने आईपीएल 2024 से पहले एंडी फ्लावर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एंडी फ्लावर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फ्लावर संजय बांगर की जगह लेंगे, जो 2023 आईपीएल तक फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच थे। फ्रेंचाइजी ने यह भी पुष्टि की कि बांगड़ के अलावा, क्रिकेट संचालन के निदेशक माइक हेसन भी अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कर रहे हैं।

    आरसीबी के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होने पर फ्लावर ने कहा, “मैं माइक हेसन और संजय बांगड़ द्वारा किए गए काम को पहचानता हूं, ये वो दो कोच हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं, और मैं आरसीबी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की चुनौती के लिए तत्पर हूं। मैं फाफ के साथ फिर से जुड़ने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हूं। हमने अतीत में एक साथ बहुत अच्छा काम किया है और मैं अपनी साझेदारी और रिश्ते को कुछ बड़ा और बेहतर बनाने के लिए उत्सुक हूं।”

    फ्लावर ने कहा, “हमारे पास काम करने के लिए खिलाड़ियों की एक रोमांचक सूची है, और मैं आरसीबी के साथ अद्भुत अवसर के साथ-साथ आने वाली जिम्मेदारी को भी पहचानता हूं, मैं उसका आनंद लूंगा। यह एक बड़ी चुनौती है और मैं इसे शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।”

    फ्लावर ने हाल ही में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच के रूप में काम किया था, और टीम को आईपीएल 2022 और 2023 में प्लेऑफ़ तक पहुंचाया था, उनकी जगह अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने ले ली है।

    फ्लावर ने कोचिंग सर्किट में अपना एक चमकता नाम बनाया है। उन्होंने इंग्लैंड को 2009 और 2013 में घरेलू सरजमीं पर और 2010-11 में ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर एशेज जीत दिलाई थी। वह वेस्टइंडीज में 2010 पुरुष टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली इंग्लिश टीम के भी मुख्य कोच थे।

    2014 में इंग्लैंड के मुख्य कोच का पद छोड़ने के बाद, फ्लावर अगले पांच वर्षों के लिए इंग्लैंड के पाथवे सिस्टम में काम करने लगे। इसके बाद उन्होंने नव-निर्मित लखनऊ फ्रेंचाइजी में शामिल होने से पहले दो सीज़न के लिए आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सहायक कोच के रूप में काम किया।

    उन्होंने पिछले साल मेन्स हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स को खिताब दिलाने के अलावा, यूएई की आईएलटी-20 प्रतियोगिता में विजयी हुए गल्फ जायंट्स और इस साल पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीतने वाली मुल्तान सुल्तांस की टीम के भी मुख्य कोच थे।

    उन्होंने दो बार कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के फाइनल में पहुंचने वाली सेंट लूसिया किंग्स को भी कोचिंग दी। जून में, फ्लावर भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई शिविर में शामिल हुए और इंग्लैंड में हाल ही में समाप्त हुई एशेज में सलाहकार भूमिका में टीम के साथ थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटेनिस प्रीमियर लीग : मुंबई लियोन आर्मी ने अभिनेता सोनू सूद को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर
    Next Article मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक, कांग्रेस में खुशी का माहौल
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version