नई दिल्ली: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। ऐसे में कंपनियां अपने डिवाइसेज को प्रमोट करने के लिए नए-नए तरीके अपना रही हैं। इसी कड़ी में चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7 को प्रमोट करने एक ऐसा तरीका अपनाया जिसे शायद कभी किसी ने सोचा भी ना हो। शाओमी ने रेडमी नोट 7 को ‘out of the world’ स्मार्टफोन साबित करने के लिए इसे अंतरिक्ष में भेज दिया। जी हां, आपने सही पढ़ा। शाओमी यूरोप की टीम ने रेडमी नोट 7 को एक हाइड्रोजन बलून के जरिए अंतरिक्ष में 33,375 मीटर की ऊंचाई पर भेज दिया जहां तापमान -58°C था।
चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर शाओमी के सीईओ ने एक पोस्ट कर बताया कि रेडमी नोट 7 ने स्पेस से पृथ्वी की फोटो ली है। इसके साथ ही फोन जब वापस आया तो वह बिल्कुल सही तरह से काम कर रहा था। रेडमी नोट 7 के लॉन्च से पहले ही कंपनी इसे एक ‘हाई क्वॉलिटी’ फोन के तौर पर प्रमोट कर रही थी। बजट फोन होने के बावजूद भी कंपनी ने इसमें फ्लैगशिप डिवाइसेज में इस्तेमाल होने वाले मटीरियल्स का प्रयोग किया है। इसके साथ ही शाओमी इस फोन पर 18 महीने की वॉरंटी भी दे रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



