राजभवन के सामने झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा, ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर दिया धरना
रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा ने कहा कि महिला अधिकार और सुरक्षा के सवाल पर केंद्र की बीजेपी सरकार सिर्फ ठगने का काम कर रही है। वोट की राजनीति के लिए केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया। देश की महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के द्वारा की गयी घोषणा धरातल पर नजर आती है। तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण और झारखंड में कांग्रेस के द्वारा मंत्री मंडल में महिलाओं को 50 प्रतिशत अधिकार इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक, अधिकार और सुरक्षा के सवाल पर लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। महिलाओं को एक जुट होकर अपनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना होगा। ये बातें उन्होनें राजधानी रांची में राजभवन के बाहर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में कहीं।
जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित इस प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा, ओबीसी महिलाओं को आरक्षण सहित अन्य कई मुद्दों को उठाया गया।
महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक सहित प्रदेश कांग्रेस के नेता शामिल हुए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



