Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»रूसी सुखोई-57 और अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट की गड़गड़ाहट से गूंजा बेंगलुरु का आसमान 
    देश

    रूसी सुखोई-57 और अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट की गड़गड़ाहट से गूंजा बेंगलुरु का आसमान 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – दोनों फाइटर जेट को उड़ान भरते हुए देखने के लिए देशी-विदेशी दर्शकों में भी होड़
    बेंगलुरु। एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया’ में इस बार रूसी सुखोई-57 जेट और अमेरिकी एफ-35 की धूम है। एयर फोर्स स्टेशन येलहंका में दोनों फाइटर जेट की गड़गड़ाहट के साथ उड़ान भरते हुए देखने के लिए देशी-विदेशी दर्शकों में भी होड़ मची है। मित्र देशों से आए दर्शक दो दिनों तक रूसी और अमेरिकी फाइटर प्लेन का मुकाबला देखेंगे। प्रदर्शनी के शुरुआती दो व्यावसायिक दिन ख़त्म होने के बाद प्रदर्शनी आम दर्शकों के लिए खुल जाएगी।

    यूक्रेन के साथ युद्ध में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किये गए एकमात्र पांचवीं पीढ़ी के दो स्टील्थ रूसी सुखोई-57 जेट इस समय बेंगलुरु के आसमान की शोभा बढ़ा रहे हैं। यह फाइटर जेट अपनी लुभावनी एयरोबेटिक्स के लिए जाना जाता है, जिसने यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के दौरान हवाई और जमीनी लक्ष्यों को भेदने में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जिसमें लंबी दूरी से सटीक हमले भी शामिल हैं। स्टेल्थ क्षमताओं वाला यह विमान उन्नत एईएसए राडार प्रणाली से लैस है और इसमें क्रूज मिसाइलों को लॉन्च करने की क्षमता है। सुखोई-57 को एएल-51एफ1 इंजन मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी लड़ाकू क्षमता और बढ़ जाएगी।

    अमेरिकी वायु सेना ने पहले एयरो इंडिया-2025 में एफ-35 और अपग्रेड किए गए एफ-16 की प्रदर्शन उड़ानें रद्द कर दी थीं, लेकिन अब यह दोनों फाइटर जेट बेंगलुरु पहुंच कर अपने आसमानी करतब दिखा रहे हैं। पिछले यानी 2023 के एयरो इंडिया में पहली बार पेश किए गए एफ-35 के इस साल भी प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार रूसी सुखोई-57 भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहा है। दोनों फाइटर प्लेन का मुकाबला दर्शकों के बीच कड़ी टक्कर दे रहा है।

    सुखोई-57 रूस का प्रमुख स्टेल्थ मल्टीरोल फाइटर बेहतरीन हवाई श्रेष्ठता और स्ट्राइक क्षमताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्नत एवियोनिक्स, सुपरक्रूज़ क्षमता और स्टेल्थ तकनीक से लैस यह विमान एयरो इंडिया 2025 में पहली बार अपने आसमानी करतब दिखा रहा है। प्रदर्शनी में आने वाले दर्शक उच्च हवाई युद्धाभ्यास, फाइटर की चपलता, स्टेल्थ और मारक क्षमता और सामरिक प्रदर्शन देखकर मंत्रमुग्ध है।लॉकहीड मार्टिन एफ-35 लाइटनिंग II पांचवीं पीढ़ी का फाइटर है, जो उन्नत स्टेल्थ और नेटवर्क लड़ाकू क्षमताओं को एकीकृत करता है। एयरो इंडिया 2025 में अमेरिकी लड़ाकू की उपस्थिति आगंतुकों को अमेरिकी वायु सेना के प्रमुख विमान को देखने में सक्षम बना रही है।

    रूसी सुखोई-57 और अमेरिकी एफ-35 अंतरराष्ट्रीय रक्षा और एयरोस्पेस सहयोग के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को उजागर करता है। एयरो इंडिया 2025 पूर्वी और पश्चिमी पांचवीं पीढ़ी की लड़ाकू प्रौद्योगिकी का एक दुर्लभ तुलनात्मक प्रदर्शन प्रदान कर रहा है, जिससे रक्षा विश्लेषकों, सैन्य कर्मियों और विमानन उत्साही लोगों को उनकी संबंधित क्षमताओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सली मुठभेड़ में जवान नरेश ध्रुव और वासित रावटे के बलिदान पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख 
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पवित्र संगम में लगायी आस्था की डुबकी
    shivam kumar

      Related Posts

      मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

      November 21, 2026

      योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version