वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक्स पोस्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि ट्रंप ईरान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। यह संबोधन कल रात 9 बजे (पूर्वी समय) होगा।

ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत चल रही है। हालांकि ईरान ने सीधी बातचीत से इनकार करते हुए मध्यस्थों के जरिए संदेशों के आदान-प्रदान की पुष्टि की है। व्हाइट हाउस की इस घोषणा से संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version