Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय  सम्मेलन 23 से
    Top Story

    महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय  सम्मेलन 23 से

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 16, 2024Updated:August 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को डोरंडा स्थित जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित किया जाएगा।

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर झारखंड पुलिस के द्वारा आगामी 23 एवं 24 अगस्त को दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का थीम महिला पुलिस सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान रखा गया है।

    इस सम्मेलन में राज्य के 200 से अधिक डेलिगेट्स भाग लेंगे, जिसमें राज्य के सभी जिला और ईकाइ से आरक्षी, हवलदार, सहायक पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक शामिल होंगे।

    डीजीपी ने कहा कि हाल के दिनों में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम एवं समाज में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होता दिख रहा है। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में महिला थाना का सृजन किया गया है, जहां महिलाएं अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को निर्भीक होकर महिला पुलिस पदाधिकारी को अवगत करा रही है, जिसका उनलोगों के जरिये संवेदनापूर्वक निराकरण किया जा रहा है।

    डीजीपी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित्ता-2023 बीएन एसएस की धारा-173 में वर्णित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन कराने के लिए महिला पुलिस पदाधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ायी जा रही है तथा स्थानीय थाना स्तर पर पदस्थापित किया जा रहा है।

    डीजीपी ने बताया कि झारखंड पुलिस के जरिये समय-समय पर महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम तथा अनुसंधान में दक्षता के लिए देश के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में भेजकर प्रशिक्षित कराया जा रहा है।

    डीजीपी ने कहा कि इस सम्मेलन में महिला अधिकारियों की चुनौती, उपलब्धि और भविष्य की कार्य योजना पर सम्मेलन में विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए सामान्य थाना में भी महिला पदाधिकारी-कर्मियों की पदस्थापन किया जा रहा है, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो। महिला पुलिस अधिकारी, अपराध नियंत्रण, महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और समाज में सुरक्षा की भावना पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इनकी चुनौतियों, उपब्धियों और भविष्य की दिशाओं पर चर्चा करने के लिए राज्य स्तरीय महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष अयोजित किया जायेगा।

    डीजीपी ने राज्य स्तरीय महिला पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन का उद्देश्य भी बताया ।

    ये है उद्देश्य

    -महिला पुलिस अधिकारियों के अनुभवों और चुनौतियों को साझा करने का मंच प्रदान करने।

    -महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और अनुसंधान में प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा करना।

    -महिला पुलिस अधिकारियों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर ध्यान केन्द्रित करना।

    -पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और उनके पदोन्नति के अवसरों पर विचार-विमर्श करना।

    -महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा करना।

    संवाददाता सम्मेलन में एडीजी सुमन गुप्ता और रांची डीआईजी अनूप बिरथरे मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    Next Article राजभवन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन
    shivam kumar

      Related Posts

      पलामू किला मार्ग पर दो दिवसीय मेले का आगाज, उमड़ा जनसैलाब

      November 17, 2026

      आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

      November 17, 2026

      दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस

      November 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू किला मार्ग पर दो दिवसीय मेले का आगाज, उमड़ा जनसैलाब
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version