चाईबासा। चाईबासा के महुलसाई में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार पिलअप वैन ने स्कूटी पर सवार 2 लड़कियों को कुचल दिया। इस हादसे में 1 लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घायल लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़किया खूटी गांव की रहने वाली थीं और चचेरी बहनें थी। दोनों सुबह स्कूटी से कहीं जा रही थी, तभी पिक वैन ने स्कूटी को धक्का मार दिया और करीब 400 मीटर तक घसीट दिया। जिससे एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



