Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड भाजपा में अब कौन बनेगा ओबीसी का चेहरा
    Breaking News

    झारखंड भाजपा में अब कौन बनेगा ओबीसी का चेहरा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 23, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रघुवर दास को राज्यपाल बनाये जाने के बाद उठ रहा है सवाल

    भाजपा ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राज्यपाल बनाने का फैसला कर भले ही राजनीतिक दृष्टिकोण से बड़ा कदम उठाया है, लेकिन इसके साथ ही उसके सामने एक बड़ी चुनौती भी खड़ी हो गयी है। झारखंड भाजपा में रघुवर दास के बाद अब कोई ऐसा ओबीसी चेहरा नहीं है, जिसकी पहचान पूरे राज्य में हो। रघुवर दास झारखंड में भाजपा के ओबीसी के सबसे बड़े और प्रभावी चेहरा थे। इसलिए मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी लोगों में वह लोकप्रिय थे। इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि जातीय राजनीति के इस दौर में रघुवर दास झारखंड भाजपा में ओबीसी का सबसे बड़ा चेहरा थे। इसलिए उनके समर्थकों के अलावा भाजपा के आम कार्यकर्ता यह सवाल पूछ रहे हैं कि रघुवर दास के स्थान पर पार्टी अब किसे ओबीसी का चेहरा बनायेगी या कौन नेता इसके लिए फिट है। रघुवर दास के स्थान पर जिन दो नेताओं का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है, उनमें एक जयप्रकाश भाई पटेल हैं, जिन्हें भाजपा ने विधानसभा में सचेतक बनाया है और दूसरे आदित्य साहू हैं, जो राज्यसभा के सांसद हैं। जयप्रकाश भाई पटेल कुर्मी के नेता हैं, जबकि आदित्य साहू उसी वैश्य साहू समुदाय से हैं, जिससे रघुवर दास आते हैं। लेकिन आदित्य साहू की पहचान आज भी राज्य स्तर पर नहीं है, इसलिए वह रघुवर दास का विकल्प नहीं हो सकते हैं। इस तरह भाजपा को अब झारखंड में एक ऐसा ओबीसी और खास कर वैश्य साहू चेहरा चाहिए, जो आर्थिक रूप से ताकतवर इस समुदाय का समर्थन उसे दिला सके। इस तरह रघुवर दास को राज्यपाल नियुक्त किये जाने का फैसला भले ही भाजपा के लिए लाभदायक दिख रहा हो, रघुवर दास के विकल्प की चिंता उसके भीतर पैदा होने लगी है। क्या है भाजपा की चिंता और क्या है इससे निबटने की उसकी रणनीति, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल नियुक्त करने का फैसला कर पार्टी की प्रदेश इकाई में चल रही गुटबाजी को एक झटके में खत्म तो कर दिया है, लेकिन अब इसके सामने नयी चुनौती खड़ी हो गयी है। यह चुनौती है रघुवर दास का विकल्प तैयार करने की। रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री रहने के अलावा पार्टी के स्थापना काल से ही इससे जुड़े रहे। संघ परिवार के अनुशासन की भट्ठी में तप कर राजनीति के मैदान में आये रघुवर दास न केवल भाजपा के बड़े नेताओं की कतार में शुमार थे, बल्कि झारखंड समेत पूर्वी भारत में वैश्य साहू जाति के सबसे बड़े नेता भी रहे। झारखंड में वैश्य साहू समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग, यानी ओबीसी में शामिल है, तो जाहिर है, इसका समर्थन पूरी तरह भाजपा को मिलता रहा है। झारखंड भाजपा में रघुवर दास की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के भीतर आज तक उनकी जाति का कोई दूसरा नेता उनके कद का नहीं बन सका है। इसलिए रघुवर दास के समर्थक और भाजपा के ग्रासरूट स्तर के नेता अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अब वैश्य साहू समुदाय का वोट भाजपा के पाले में कौन डलवायेगा।

    झारखंड में 40 फीसदी है ओबीसी आबादी
    जहां तक झारखंड में ओबीसी आबादी का सवाल है, तो इसका सबसे विश्वसनीय आंकड़ा 2011 में करायी गयी जनगणना की रिपोर्ट है। इसके मुताबिक झारखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के करीब 1.33 करोड़ लोग रहते हैं। यह राज्य की कुल आबादी 3.29 करोड़ का 40.43 फीसदी है। आंकड़े के अनुसार ओबीसी की सबसे अधिक संख्या गिरिडीह जिले में है। यहां इनकी आबादी 15.42 लाख है, जो जिले की कुल आबादी का करीब 63 फीसदी है। इसके बाद फीसदी के आधार पर सर्वाधिक ओबीसी देवघर, पलामू, सरायकेला तथा चतरा जिले में हैं। हालांकि ओबीसी जनसंख्या के लिहाज से धनबाद (11.54 लाख) दूसरे और रांची (10.54 लाख) तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन प्रतिशत के आधार पर ये दोनों जिले पीछे हैं। इसी आधार पर झारखंड में ओबीसी का आरक्षण प्रतिशत 14 से बढ़ा कर 27 किया गया था, लेकिन उसको मान्यता नहीं मिली। जहां तक वैश्य साहू आबादी का सवाल है, तो झारखंड में इनकी आबादी 33 लाख के करीब बतायी जाती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह समुदाय राज्य की आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका में होती है और आर्थिक रूप से बेहद ताकतवर है।

    क्या है वोटों का समीकरण
    झारखंड विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए नौ सीटें आरक्षित हैं। 2019 में इनमें से छह सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। लोकसभा की 14 में से एक सीट पलामू अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जिस पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। लेकिन विडंबना यह है कि विधानसभा में भाजपा के 25 विधायकों में बिरंची नारायण और नवीन जायसवाल को छोड़ कर कोई वैश्य साहू जाति का विधायक नहीं है।

    बिरंची नारायण नहीं हो सकते विकल्प
    भाजपा ने रघुवर दास को राज्यपाल बना कर उनके राजनीतिक करियर पर फिलहाल विराम तो लगा दिया है, लेकिन अब उसके नेता वैश्य साहू वोट को लेकर चिंतित हैं। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से ही इस जाति का वोट हमेशा भाजपा को मिलता रहा। इसका सारा श्रेय रघुवर दास को जाता है। पार्टी ने 2019 में सत्ता से बाहर होने के बाद इस जाति को संतुष्ट करने के लिए विरंची नारायण को मुख्य सचेतक बनाया हुआ है, लेकिन उनकी पहचान विधानसभा के भीतर या फिर उनके क्षेत्र बोकारो तक ही सीमित है। इसलिए उन्हें रघुवर दास का विकल्प तो कतई नहीं माना जा सकता है। भाजपा की असली चिंता यही है।

    आदित्य साहू की पहचान भी सीमित
    भाजपा में वैश्य साहू समाज के दूसरे बड़े नेता आदित्य साहू हैं, जिन्हें पार्टी ने हाल ही में राज्यसभा में भेजा है। वह एक कुशल संगठनकर्ता तो हैं, लेकिन मुख्य धारा की राजनीति में उनकी पहचान सीमित ही रही है। राज्यसभा में भी उनका अब तक का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है। हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें मुकाबले में उतारने की जोरदार तैयारी हुई थी, लेकिन बाद में किसी कारण से उसे टाल दिया गया।

    भाजपा के सामने बड़ी चुनौती
    इस तरह अब भाजपा के सामने बड़ी चुनौती पैदा हो गयी है। पार्टी ने एक आदिवासी को प्रदेश अध्यक्ष बना कर उन्हें फ्री हैंड तो दे दिया है, लेकिन एक प्रभावशाली जाति का वोट खिसकने का खतरा भी पैदा हो गया है। अनुसूचित जाति के विधायक को विधायक दल का नेता और ओबीसी के दो नेताओं के साथ एक ब्राह्मण को सचेतक बना कर भाजपा ने सामाजिक संतुलन तो बनाया है, लेकिन वैश्य साहू जाति का समर्थन हासिल करने के लिए वह क्या करेगी, यह बड़ा सवाल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखालिस्तानियों की तारीफ करना सीएम गहलोत का मानसिक दिवालियापनः केन्द्रीय मंत्री शेखावत
    Next Article फिल्म ”लक्ष्य” से सीन हटाए जाने से नाराज थे पंकज त्रिपाठी
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

      October 16, 2026

      छत्तीसगढ़ का अनुभव, झारखंड की चुनौती: पवन साय के सामने भाजपा संगठन को धार करने का टास्क

      September 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version