Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»तेजस्वी जितने सफल क्यों नहीं हो रहे अखिलेश!
    विशेष

    तेजस्वी जितने सफल क्यों नहीं हो रहे अखिलेश!

    adminBy adminFebruary 8, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    -दोनों ने अपने-अपने पिता की विरासत संभाल रखी है
    -मोदी लहर में टिके रहे तेजस्वी, कहां चूक गये अखिलेश
    -लगभग समान हैं दोनों की परिस्थितियां, पर क्यों है इतना अंतर

    आज बात करेंगे हिंदी पट्टी के दो सबसे बड़े राज्यों, उत्तरप्रदेश और बिहार की राजनीति के दो युवा चेहरों की, जो अपने-अपने पिता की विरासत को संभाल रहे हैं और उनकी राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन इनमें से एक बार-बार अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहा है, तो दूसरा सफलता के इंतजार में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की। इन दोनों युवा नेताओं की तुलना करने से पहले इस संयोग को ध्यान में रखना होगा कि दोनों की परिस्थितियां लगभग समान हैं और दोनों राजनीति की लगभग एक जैसी धारा का प्रतिनिधित्व करते हैं। तब इन दोनों की सफलता की दर में इतना बड़ा अंतर कैसे पैदा हो गया है, यह राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए शोध का विषय हो सकता है। सामाजिक न्याय और धुर सांप्रदायिकता के खिलाफ दोनों की राजनीति चल तो रही है, लेकिन तेजस्वी की राजनीतिक उपलब्धियों के सामने अखिलेश यादव बौने नजर आ रहे हैं, जबकि अखिलेश को एक बार सीएम की कुर्सी पर बैठने का अवसर मिल चुका है। तेजस्वी अब तक वहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन रोजमर्रा की राजनीति और नीतियों में तेजस्वी हमेशा ‘बीस’ ही नजर आते हैं। कहा जा सकता है कि दोनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि में अंतर के कारण ही यह सब हो रहा है, लेकिन दोनों पार्टियों की नीतियों में इतना अधिक अंतर कुछ हजम नहीं हो रहा है। अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की राजनीति की तुलना के साथ इसके कारणों का विश्लेषण कर रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के दो सबसे बड़े राज्यों, उत्तरप्रदेश और बिहार में वैसे तो राजनीतिक रूप से कई समानताएं हैं, लेकिन यह एक अनोखा संयोग है कि दोनों राज्यों की परिस्थितियां भी लगभग एक जैसी हैं। इन समान परिस्थितियों में दोनों राज्यों में दो ऐसे युवा नेता इन दिनों चर्चा में हैं, जिनका सक्सेस रेट अलग-अलग है। इनके नाम तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव हैं। तेजस्वी यादव जहां राजद सुप्रीमो लालू यादव के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं, वहीं अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बड़े पुत्र हैं। ये दोनों अपने-अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे तो बढ़ा रहे हैं, लेकिन इनकी सफलता की दर एकदम अलग है। दोनों की राजनीतिक परिस्थितियां और चुनौतियां समान होने के बावजूद सफलता में इतना अंतर थोड़ा अजीब लगता है।

    तेजस्वी और अखिलेश होने का फर्क
    2014 में केंद्र की सत्ता में भाजपा के आने के बाद उत्तर भारत के दो बड़े नेताओं, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ने अलग अलग रणनीति पर काम किया और दोनों को अलग तरह के नतीजे मिले। तेजस्वी यादव ने भाजपा, सांप्रदायिकता और खासकर सामाजिक न्याय को लेकर अपने स्वर लगातार तीखे रखे, रोहित वेमुला की घटना से लेकर एससी-एसटी एक्ट पर राजद सड़कों पर रहा और कोई आश्चर्य नहीं कि मोदी लहर में बिहार में हुए दोनों विधानसभा चुनावों के बाद उनकी पार्टी विधानसभा में सबसे प्रमुख दल बनकर उभरीष एक युवा नेता के लिए यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, क्योंकि इस पूरे दौर में उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद ज्यादातर समय या तो जेल में या फिर अस्पताल में रहे। 2020 के विधानसभा चुनाव में तो उन्हें प्रचार करने का भी मौका नहीं मिला। फिर भी राजद ने उन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता लगातार जाहिर करते रहते हैं और इसका लाभ उन्हें चुनावों में मिलता है।
    लेकिन यही बात अखिलेश यादव के लिए नहीं कही जा सकती। 2014 में नरेंद्र मोदी के केंद्र में सत्ता में आने के बाद से समाजवादी पार्टी ने कोई चुनाव नहीं जीता है। 2017 में तो 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में सपा की सीटें घटकर सिर्फ 47 रह गयी थीं। 2022 में सपा की सीटें बढ़ीं और आंकड़ा 111 तक पहुंचा, लेकिन बहुमत से यह संख्या बहुत दूर है। मामला सिर्फ चुनाव हारने का होता, तो सपा को ज्यादा परेशानी नहीं होती। चुनावों में पार्टियों की जीत-हार होती रहती है। भाजपा ने भी अपनी जबरदस्त ढलान देखी है। सपा की असली समस्या यह है कि उसका राजनीतिक विचार और एजेंडा खो गया है। खासकर सामाजिक न्याय का एजेंडा तो उसने तब खोया, जब अखिलेश यादव सत्ता में थे। 2013 में सपा के एक सांसद ने एससी-एसटी के समर्थन में आरक्षण बिल फाड़ दिया, जिससे सपा को लेकर काफी दलित अब भी नाराज हैं और यह नाराजगी वाजिब भी है। अगर पार्टी ने ये सोचा था कि ऐसा करने से सवर्ण वोटर उसकी तरफ आयेंगे, तो यह नहीं हुआ, क्योंकि तब तक मोदी का उभार शुरू हो चुका था और सवर्ण भाजपा के खेमे में जा चुके थे।
    अखिलेश से यह चूक इसलिए हो रही है, क्योंकि सामाजिक न्याय की कोई मजबूत विरासत उनके पास नहीं है। उनका लोहियावादी समाजवाद काफी हद तक नारा ही है। दूसरी तरफ तेजस्वी ने सामाजिक न्याय के समानांतर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के खिलाफ अभियान चला कर खुद को राजनीति में अगली पंक्ति में कायम रखा है। यहां यह बात भी जानना जरूरी है कि जब मंडल कमीशन लागू हुआ और चंद्रशेखर ने वीपी सिंह की सरकार गिराने के लिए गोलबंदी की, तो मुलायम सिंह चंद्रशेखर के खेमे में खड़े हुए, जबकि लालू शुरू से ही वीपी सिंह के साथ थे।

    पारिवारिक परंपरा भी एक कारण
    तेजस्वी और अखिलेश के लिए राजनीतिक परिस्थितियां भले एक जैसी हैं, लेकिन दोनों की पारिवारिक परिस्थितियां और परंपरा अलग-अलग हैं। मुलायम सिंह यादव का कुनबा इतना बड़ा और बिखरा हुआ है कि उनकी विरासत को लेकर अखिलेश को अक्सर घर के भीतर से ही चुनौती मिलने लगती है। कभी शिवपाल यादव, तो कभी अपर्णा यादव, तो कभी कोई और उनके सामने आ जाता है। इस मायने में तेजस्वी किस्मत वाले हैं, क्योंकि लालू की विरासत को संभालने के मामले में उन्हें चुनौती देनेवाला कोई नहीं है। यहां तक कि उनकी बहन मीसा भारती या बड़े भाई तेजप्रताप भी नहीं।
    अब अगर अखिलेश यादव सपा को सामाजिक न्याय के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं, तो उन्हें नयी शुरूआत करनी होगी। उनकी पार्टी के पिछले काम और विरासत से उन्हें कोई रास्ता नहीं मिलेगा। उनके लिए सामाजिक न्याय का चैंपियन बन पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को एक नयी लाइन थमा दी है और राजनीतिक हलके में इसके चर्चे हैं। उन्होंने अपना और पार्टी का फोकस सामाजिक न्याय, जातिवाद विरोधी और जाति जनगणना पर लगाने का संकेत दिया है और इसी के अनुसार पार्टी संगठन में भी फेरबदल करके पूरा दारोमदार ओबीसी और एससी पर सौंप दिया है। लेकिन इससे उन्हें तेजस्वी जितनी सफलता मिलेगी, इसमें संदेह है।
    अखिलेश को समझना होगा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के सत्ता में आने के बाद उत्तर भारत, खासकर यूपी का सामाजिक और जातीय समीकरण काफी बदल गया, क्योंकि भाजपा ने इस दौरान ओबीसी मतदाताओं के बीच अच्छी पैठ बना ली। इसके लिए भाजपा ने कई रणनीतियां अपनायीं। तेजस्वी ने भी बिहार की राजनीति का अध्ययन कर यही सब करने का फैसला किया और इसका नतीजा सामने है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगया कॉलेज का 80वां स्थापना दिवस मनाया गया
    Next Article रांची में अवैध शराब की ट्रांसपोर्टिंग पर अब पुलिस की रहेगी 24 घंटे नजर
    admin

      Related Posts

      नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

      October 16, 2026

      छत्तीसगढ़ का अनुभव, झारखंड की चुनौती: पवन साय के सामने भाजपा संगठन को धार करने का टास्क

      September 26, 2026

      पुण्यतिथि पर विशेष: जनसेवा और मजदूर अधिकार के अमर संवाहक थे उदय शंकर ओझा

      September 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version