हजारीबाग (आजाद सिपाही)। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव का पुष्पगुच्छ भेट कर तथा फुल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने आशा व्यक्त कि पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव का कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच आ जाने से निश्चित रूप से जिला कांग्रेस का संगठन सशक्त और धार-धार बनेगा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्या कुमारी से काश्मीर तक 3750 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा पर हैं हमें जिला के हर एक बूथ पर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है । इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव ने कहा कांग्रेस एक परिवार है और कांग्रेसी कार्यकर्ता परिवार के अंग हैं। उन्होंने कहा कि गरीब गुरबा के हक की लड़ाई के लिए मैं कभी पिछे नही रहूंगा और जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी है और मेरा इस लड़ाई में संघर्ष जारी रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में जब भाजपा की सरकार थी तो तत्कालीन मुख्य मंत्री के द्वारा मुझे कांग्रेस पार्टी से तोड़ने का प्रयास किया गया और जब हम नही टुटे तो मुझे जेल भिजवा दिया गया । मुख्य अतिथि बड़कगांव की विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते इनके ही सहयोग से 2024 को लोक सभा और विधान सभा का चुनाव लड़ कर कांग्रेस पार्टी को उच्च शिखर पर ले जाने का काम करूंगी। स्वागत समारोह में 20 सुत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, कार्यकारिणी के सदस्य शशिकांत ओझा, अदिब रिजवी, शशि मोहन सिंह, डॉ. आरसी प्रसाद मेहता, सुनिल अग्रवाल, साजिद हुसैन, मनोज नारायण भगत, साजिद अली खान, शैलेन्द्र कुमार यादव, बिनोद सिंह, कुमारी विनिता, राजीव कुमार मेहता, ओमप्रकाश झा, जावेद मल्लिक, लखराज सिंह, मकसूद आलम, सुरजीत नागवाला, डॉ. दीपक बंधू, मनिषा टोप्पो, बिनोद कुशवाहा, दिलदार अंसारी, सरयू यादव, प्रकाश यादव, गोविंद राम, गौतम कुमार मेहता, असगर अली, अनवर हुसैन, सदरूल होदा, अब्दुल मनान वारसी, विकास यादव, विशेश्वर स्वर्णकार, रविन्द्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, कौलेश्वर प्रजापति, राम जन्म राय, तसलीम अंसारी, शारदा रंजन दुबे, सुनिल कुमार ओझा, गोवर्धन गंझू, रवि सिंह, अजित कुमार सिंह, विशेश्वर चौबे, उदय साव, गुड्डू सिंह, लाल मोहन रविदास आदि उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



