Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»बीजेपी झूठे सपनों से जनता को बहकाने में माहिर: अखिलेश
    राजनीति

    बीजेपी झूठे सपनों से जनता को बहकाने में माहिर: अखिलेश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव पहले चरण में जनता का भाजपा के प्रति आक्रोश और सपा के प्रति रुझान स्पष्टतया दिखाई पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे सपनों से जनता को बहकाने में माहिर है।

    नगर निकाय के दूसरे चरण का मतदान 26 नवम्बर को होना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने शनिवार को कहा, “मतदाताओं में भाजपा के प्रति नाराजगी साफ दिख रही है। इसकी ठोस वजहें हैं। भाजपा ने वादा खिलाफी के नए रिकार्ड बना लिए हैं। झूठे सपनों से जनता को बहकाने की कला में वे पारंगत हैं, किंतु जनता भी अब जान गई है कि भाजपा का काम विकास करना नहीं, विकास के कामों में अवरोध खड़ा करना है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यो के विरुद्ध दुष्प्रचार करना और उनके कामों पर अपनी दावेदारी दिखाना उनकी फितरत में है।”

    अखिलेश ने कहा, “नगर निकाय चुनाव को अपने मनमाफिक प्रभावित करने के लिए सत्तारूढ़ दल सत्ता का पूरी तरह दुरुपयोग करने में लगा है। जनता को डराया, धमकाया और आतंकित किया जा रहा है। समाज में विभेद पैदा करने वाली बातों का प्रचार किया जा रहा है। पूरी राज्य सरकार महीनों से प्रचार कार्य में लगी है। एक बात यह समझ में नहीं आती कि जब भाजपा नेतृत्व को अपने कामों के भरोसे चुनाव जीतने में संदेह नहीं है तो फिर मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी इतनी कसरत क्यों कर रहे हैं? चुनाव मैदान में योगीजी और उनके साथी मैराथन दौड़ क्यों लगा रहे हैं?”

    सपा अध्यक्ष ने कहा, “जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी कि वे प्रदेश की गरीबी, बीमारी, गंदगी, भुखमरी के खिलाफ योजनाएं बनाएंगे और शहरों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काम करेंगे। किंतु काम करने के बजाय भाजपा सरकार ने आठ महीनों में सिर्फ जनहित की समाजवादी सरकार की योजनाओं को बंद करने या फिर उनको अपनी बताकर उद्घाटन का उद्घाटन करने का ही काम किया है।”

    उन्होंने कहा, “समाजवादी सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, सीवर और अन्य नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया है। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी वादे पूरे करने के साथ नगरों का सुंदरीकरण भी किया है। अब तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। महिलाएं, बच्चियां असुरक्षित हैं।”अखिलेश ने मतदाताओं से अपील की है कि यही मौका है जब मतदाता विकास विरोधी, विघटनकारी भाजपा को सबक सिखाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 20- 20 किलो के दो बम बरामद
    Next Article कुपोषण से निपटने के लिए पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

    October 16, 2026

    ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, पलामू से तीन बार रह चुके हैं सांसद

    October 13, 2026

    ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस

    October 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
    • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
    • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
    • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
    • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version