हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने अंतिम चार वर्षों में खेल ढांचे के विकास पर 59 करोड़ रूपए और राज्य में विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के लिये 8.32 करोड़ रूपए खर्च किए।
उन्होंने यहां से 70 किमी दूर नूरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”मौजूदा राज्य सरकार ने इस कार्यकाल के दौरान युवा गतिविधियों के बढ़ावे के लिये पांच करोड़ रूपये खर्च किए हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि 85 खिलाड़ियों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी दी गई। दक्षिण कोरिया में हुए 17वें एशियाई खेलों के पांच अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया जिसमें अजय ठाकुर, पूजा ठाकुर और कविता स्वर्ण पदक विजेता थे जबकि विजय कुमार रजत और समरेश जंग कांस्य पदक विजेता थे। स्वर्ण पदकधारियों को 20 लाख जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश 10 और छह लाख रूपए दिए गए।