Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, February 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
    देश

    अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल के दिनों में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं, अब उन्होंने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 वनडे मैच में एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने यूथ वनडे में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    वैभव ने तोड़ा पंत का रिकॉर्ड
    वैभव ने ये बड़ी उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका में खेली जारी तीन मैचों की अंडर-19 वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हासिल की। इसके साथ वैभव ने 2016 अंडर-19 विश्व कप में नेपाल के खिलाफ ऋषभ पंत के 18 गेंदों में बनाए गए अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सीरीज में भारत अंडर-19 की कप्तानी कर रहे वैभव ने 24 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 10 छक्के और एक चौका शामिल था।

    इससे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव के नाम सबसे तेज अंडर-19 शतक का रिकॉर्ड है, उन्होंने पिछले साल वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक बनाकर ये उपलब्धि हासिल की थी।

    भारत ने सीरीज अपने नाम की
    बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए दूसरे यूथ मैच में भारतीय अंडर-19 टीम को 246 रनों का लक्ष्य मिला था। बारिश के कारण मैच में रुकावट के बाद DLS मेथड से लक्ष्य को 27 ओवर में 174 रन कर दिया गया था। हालांकि, सूर्यवंशी की आक्रामक शुरुआत ने पहले ही मैच को भारतीय टीम के पक्ष में कर दिया था। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने यह सुनिश्चित किया कि भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर 23.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने अब तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

    इससे पहले मैच में, दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेसन रोल्स ने 113 गेंदों में 114 रन बनाकर पारी को संभाला। लेकिन उनके आउट होने के बाद मेजबान टीम लय बरकरार नहीं रख पाई, और 49.3 ओवर में 245 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से किशन सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट लिए, जबकि आरएस अंबरीश ने दो विकेट लिए। अंडर-19 वर्ल्ड कप 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में शुरू होने वाला है और इसलिए उनका फॉर्म भारतीय टीम के लिए बहुत जरूरी होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल ने कक्षपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- अनेक अभ्यर्थी पार कर चुके हैं आयु सीमा
    Next Article महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल चुनाव तैयारियों की समीक्षा टली: राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय चुनाव आयोग का दौरा स्थगित

      February 26, 2026

      मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए इडी के समक्ष पेश हुए अनिल अंबानी

      February 26, 2026

      सीएम योगी का जापान दौरा : यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता

      February 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना केंद्र बनेगा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र : मुख्यमंत्री
      • जमशेदपुर उद्योग और मानवीय संवेदना का अद्भुत संगम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
      • अमित शाह का सीमांचल दौरा: घुसपैठ बर्दाश्त नहीं, सीमा से 10 किमी दायरे में अवैध ढांचे हटाने का निर्देश
      • पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, कैंपस में गूंज रहे हैं चुनावी नारे, सरगर्मी चरम पर
      • बंगाल चुनाव तैयारियों की समीक्षा टली: राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय चुनाव आयोग का दौरा स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version