Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजनीति की नयी पौध विधायक कुणाल और अमित में बहुत जान है
    Breaking News

    राजनीति की नयी पौध विधायक कुणाल और अमित में बहुत जान है

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 21, 2019Updated:January 21, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में पहली बार रघुवर दास के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनी। स्थायी सरकार तो बनी, मगर विधानसभा लगातार पक्ष-विपक्ष का अखाड़ा बन कर रह गया था। चार वर्षों में एक भी सत्र सही तरीके से नहीं चला। लिहाजा झारखंड विधानसभा में आयी नयी पौध को अभी भी अपना वाक कौशल दिखाने का मौका नहीं मिला। ढाई वर्षों के बाद पहली बार सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। सोमवार को सदन में चालू वित्तीय वर्ष के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी थी।

    स्पीकर की तरफ से पहले भाजपा विधायक अमित मंडल को बोलने का मौका मिला। जिस तरीके से अमित मंडल ने बिना कोई आरोप-प्रत्यारोप किये अपनी बातों को पूरे सलीके के साथ सदन में रखा, ऐसा बहुत दिनों के बाद देखने को मिला। सत्ता पक्ष के विधायक हैं तो जाहिर तौर पर वह सरकार की योजनाओं को ही सदन में रखेंगे। अमित मंडल ने भी यही काम किया, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अपनी बातों को रखा, सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

    अमित मंडल ने एक बार भी विपक्ष पर प्रहार नहीं किया। न ही अन्य विधायकों की तरह सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र की बातों को उठाया। एक युवा विजन को उन्होंने सदन में रखा। अमूमन यह देखा जाता है कि विधायकों की बातें सिर्फ पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य जैसी आधारभूत संरचना के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती हैं, लेकिन अमित मंडल ने आज के भारत को क्या चाहिए और सरकार चाहे वह केंद्र की हो या राज्य की, वह इस दिशा में क्या काम कर रही है, उसको वजनदार तरीके से सदन में रखा। इतना ही नहीं, जो समस्या वर्षों से हमारे समाज को घुन की तरह खोखला कर रही है, उसका निदान कैसे किया जाये, इस पर भी प्रकाश डाला।

    मामला चाहे भ्रूण हत्या का हो, महिला सशक्तीकरण का हो या फिर कुपोषण का, अमित मंडल ने सभी विषयों पर एक जानकार की तरह अपनी बातों को सदन में रखा। अमित मंडल की बात जैसे ही समाप्त हुई स्पीकर ने झामुमो विधायक कुणाल षाडंÞगी को बोलने के लिए आमंत्रित किया। कुणाल ने तो मानों अपने भाषण से सदन में जान ला दी। एक-एक विषय पर एक मंझे हुए राजनेता की तरह उन्होंने अपनी बातों को सदन में रखा। बिना किसी आरोप-प्रत्यारोप के कुणाल ने सरकार की योजनाओं की विवेचना की। कहां क्या कमी है, इसको सलीके से रखा। मामला चाहे स्कूल विलय का हो, सरकारी शराब दुकानों की बंदोबस्ती का या फिर महिला सशक्तीकरण, कुपोषण का, सभी विषयों पर उन्होंने अपने वक्तव्य से सदन को अचंभित कर दिया। कहते हैं न कि पूत के पाव पालने में ही नजर आने लगते हैं। दोनों ही युवा विधायकों को राजनीति विरासत में मिली है। अमित मंडल भी राजनीतिक परिवार से आते हैं और कुणाल षाडंगी भी राजनीतिक परिवार से हैं। दोनों के पिता झारखंड विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

    अमित मंडल के दादा ने तो बिहार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। प्रखर वक्ता की तरह दोनों विधायकों ने अपनी बातों को सदन में रखकर एक तरह से सदन का मान बढ़ाने का काम किया है। एक समय था, जब झारखंड विधानसभा में कामरेड महेंद्र सिंह के भाषण का लोग इंतजार करते थे। पक्ष हो या विपक्ष सभी उनकी तार्किक शैली के कायल थे। सोमवार को इन दोनों युवा विधायकों ने अपने भाषण से लंबे अर्से के बाद सदन में बैठे सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका मिला तो दोनों ने यह साबित कर दिया कि अभी भी झारखंड विधानसभा के सदस्यों में बहुत जान है।

    चतुर्थ विधानसभा में कई ऐसे नये विधायक हैं, जिन्हें मौका मिले तो वह यह साबित कर सकते हैं कि उनके पास भी झारखंड के विकास का विजन है। लोकतंत्र में यह जरूरी नहीं है कि मंत्री बनकर ही विकास के काम किये जा सकते हैं। विधायकों को भी विकास कार्य करने के लिए असीम अधिकार प्राप्त हैं। खासकर जब सदन चल रहा हो तो वे अपने विकास के विजन को सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष रख सकते हैं। जैसा कि कुणाल षाड़ंगी और अमित मंडल ने किया। यह तभी होगा, जब जनता की सबसे बड़ी पंचायत में डिबेट हो। इससे पहले कांग्रेस की गीता कोड़ा, भानु प्रताप शाही, भाजपा के बिरंची नारायण, अनंत ओझा ने भी अपनी बातों को सलीके से सदन में रखा और उनकी भी तारीफ हुई थी। इन दोनों विधायकों की वाक पटुता को सुन कर कहा जा सकता है कि चतुर्थ विधानसभा के लिए सोमवार का दिन चर्चा के लिहाज से सबसे अच्छे दिन के रूप में जाना जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक की मौत
    Next Article पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान नहीं: सीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version