Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: अखिलेश-मायावती के साथ तेजस्वी यादव
    Breaking News

    रांची: अखिलेश-मायावती के साथ तेजस्वी यादव

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दीपेश कुमार
    रांची। पिछले साल मई 2018 में कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में बेहद महत्वपूर्ण तसवीर नजर आयी थी। वह तसवीर बता रही थी कि 2019 में महागठबंधन का आकार कैसा हो सकता है। तब यहां गैर भाजपा दलों का जमावड़ा लगा था। इसे 2019 आम चुनाव के लिए विपक्ष की एकता का सबसे बड़ा मंच बताया गया था, लेकिन पिछले माह राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह में जो जमावड़ा लगा, उसमें कुछ प्रमुख चेहरे गायब थे। अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई धुरंधर नेताओं के चेहरे दिखे, पर उनमें अखिलेश यादव और मायावती नदारद थे। उस समय से कई सवाल खड़े होने लगे थे। अब इसकी पुष्टि हो चुकी है। अखिलेश और मायावती कम से कम उस गठबंधन से बाहर हो गये हैं, जिसमें कांग्रेस होगी। यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन ने कांग्रेस को बड़े जोर का झटका दिया है। अब राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने इनके साथ मंच साझा कर कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है। इससे माना यही जा रहा है कि अखिलेश और मायावती को एक मंच पर आने में लालू प्रसाद की भी सहमति है।

    जल्द ही देखने को मिल सकते हैं नये राजनीतिक समीकरण
    एक जमाने में लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के सबसे मजबूत साथी हुआ करते थे। लालू प्रसाद की पार्टी आज अखिलेश और मायावती को बधाई दे रही है। यह चौंकानेवाली बात है। लालू प्रसाद और कांग्रेस दोनों के साथ ने ही बिहार में मजबूत महागठबंधन की नींव रखी थी। यह ऐसा गठबंधन था, जो नीतीश कुमार और जदयू के अलग होने के बाद भी पूरी मजबूती से खड़ा रहा। आज भी बिहार में महागठबंधन की स्थिति अन्य प्रदेशों से काफी अच्छी है। परंतु तेजस्वी और अखिलेश-मायावती के गठजोड़ ने बिहार में कांग्रेस सहित गठबंधन की हवा निकाल दी है। संभव है, जल्द ही बिहार में भी नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिले। उधर, इस नये गठजोड़ ने कांग्रेस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। भले ही यूपी में राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद सामने आकर कह रहे हों कि कांग्रेस राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पर महागठबंधन में दरार का संदेश तो पूरे देश में चला ही गया है। इससे भाजपा खेमे में एक संतोष की लहर जरूर पहुंची है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसदर अस्पताल में नवजात की जान बचाने के लिए बेबी वार्मर और आक्सीजन रेडियेटर किया दान
    Next Article दीनानाथ ने अपने कर्मों से पहचान बनायी थी: रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version