रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिये हैं। सभी जिलों के उपायुक्तों के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने स्कूलों को निर्देश दिया कि वे चार जनवरी तक पठन-पाठन बंद रखें। साथ ही कहा कि माध्यमिक और ़+2 स्कूलों में कक्षा का संचालन 10 बजे से 2 बजे तक किया जाये। वहीं, रांची के उपायुक्त ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि रांची के सभी स्कूल सात जनवरी तक बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि एक जनवरी की सुबह से राजधानी रांची समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसलिए स्कूलों में छुट्टी करने के आदेश जारी किये गये हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version