रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपालजी तिवारी को मुख्यमंत्री का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। वह अभी मेदिनीनगर में पंचायती राज के उपनिदेशक थे। उनका स्थानांतरण पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में किया गया है। अपने पद के अलावा वह ओएसडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पवन कुमार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version