गिरिडीह। तिरंगा यात्रा के दौरान रविवार को गिरिडीह में पथराव हो गया। पथराव के बाद शहर के में भगदड़ मच गयी। देखते ही देखते शांत शहर अचानक अशांत हो गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। भगदड़ और पथराव में पांच पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गये।
एनआरसी और सीएए के समर्थन में झंडा मैदान से तिरंगा यात्रा निकली थी। यह टावर चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंची। वापसी के क्रम में शहर के मौलाना आजाद चौक के पास पथराव हो गया। इसके बाद जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गये और कालीबाड़ी पर पहुंच कर धरना पर बैठ गये। सूचना मिलते ही डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा, सीओ राविंद्र कुमार सिन्हा, डीएसपी विनोद रवानी, डीएसपी संतोष मिश्रा, नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो सदल-बल घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोग माने। फिलहाल शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर अतिरिक्त बल को तैनात कर दिया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


