Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम के काफिले पर हमला करनेवाले भाजपाई
    Jharkhand Top News

    सीएम के काफिले पर हमला करनेवाले भाजपाई

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। वे बौद्धिक हैं, बिना लाग-लपेट के अपनी बातें रखते हैं और झामुमो के सच्चे सिपाही हैं। अपने राजनीतिक कौशल का पूरा इस्तेमाल वे पार्टी हित में करते हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य हैं। गुरुवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में दयानंद राय ने उनसे लंबी बातचीत की। प्रस्तुत है उस बातचीत के संपादित अंश।

    सवाल : सीएम के काफिले पर हमला प्रशासनिक चूक है या राजनीतिक साजिश?
    जवाब : सीएम के काफिले पर हमला राजनीतिक षड्यंत्र है। इसके साथ ही यह प्रशासनिक चूक भी है। इसके पीछे भाजपाई हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई हो रही है। वीडियो से यह साफ हो रहा है। उनकी आइडेंटिटी स्पष्ट है। सीएम के कारकेड की सुरक्षा हर तरह से चाक-चौबंद होनी चाहिए, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ायी जानी चाहिए।
    सवाल : बंगाल विधानसभा चुनाव की क्या तैयारियां हैं? पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी? मधुपुर सीट पर पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा?
    जवाब : बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा पार्टी कर चुकी है। इसकी तैयारियां भी चल रही हंै। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सीटोें की घोषणा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद की जायेगी। जहां तक मधुपुर सीट की बात है तो उसकी भी तैयारी चल रही है। वहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। मधुपुर सीट पर उम्मीदवार कौन होगा यह गुरुजी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तय करेंगे।
    सवाल : गठबंधन सरकार के एक साल पूरे हो चुके हैं, अगले चार साल तक सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं?
    जवाब : गठबंधन सरकार आनेवाले समय में सरकार निश्चय पत्र में की गयी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करेगी। पार्टी ने सरकारी नौकरी में झारखंड के पिछड़े समुदाय को 27 प्रतिशत, आदिवासियों को 28 प्रतिशत और दलितों को 12 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया। यह वादा पूरा किया जायेगा। सरकारी टेंडर में 25 करोड़ रुपये तक का काम स्थानीय लोगों को दिये जाने का वादा सरकार पहले ही पूरा कर चुकी है। युवाओं को रोजगार देने के वादे को भी सरकार धरातल पर उतारेगी।
    सवाल : डीवीसी की ओर से राज्य में बिजली की कटौती की जा रही है। इससे लोग परेशान हैं, पार्टी का इसपर क्या रुख है?
    जवाब : अपने कमांड एरिया में डीवीसी की ओर से की जा रही बिजली की कटौती गलत है। जब हम डीवीसी से हिसाब-किताब मांगने लगेंगे तो उसे दिक्कत हो जायेगी। अगर डीवीसी ने बिजली कटौती बंद नहीं की और अपना रवैया नहीं सुधारा तो पार्टी इस पर कड़ा रुख अख्तियार करेगी।
    सवाल : हेमंत सरकार की एक साल की उपलब्धियां क्या रहीं ?
    जवाब : हेमंत सरकार का एक साल उपलब्धियों से भरा रहा है। राज्य में बजट सत्र के तुरंत बाद विश्वव्यापी कोरोना महामारी आ गयी। पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। ऐसे समय में राज्य सरकार ने संयम से काम किया और सभी राज्यों से झारखंड का प्रदर्शन बेहतर कर दिखाया। दूसरे राज्यों में फंसे साढ़े आठ लाख प्रवासी भाई-बहनों को राज्य सरकार वापस लेकर आयी। उन्हें एयरलिफ्ट भी कराया। श्रमिकों को लेकर पहली ट्रेन देश में हैदराबाद से रांची पहुंची। कोरोना काल में 6500 दीदी किचन चलाया गया। इनसे जरूरतमंदों को सहूलियत हुई। सरकार ने 13 लाख 50 हजार घरों को एक महीने का राशन दिया। कोरोना को जब सांप्रदायिक बनाया जा रहा था, तब हेमंत सोरेन ने कहा था कि भाजपा महामारी को भी सांप्रदायिक बना रही है। उस वक्त चिकित्सा क्षेत्र के विशिष्ट जन, पारा मेडिकल, सफाइकर्मी, पुलिसकर्मी ने दिनरात एक किया और कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। पूरे देश में झारखंड का रिकवरी रेट बेहतर और मृत्युदर बहुत कम रही। भोजन के साथ आश्रय भी दिया गया। एक-एक थाने से लोगों को भोजन करवाया गया।

    BJP's attack on CM's convoy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत के काफिले पर हमले से सबक लें अफसर
    Next Article पहले 1.5 लाख हेल्थ और दो लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पलामू में आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी

      July 22, 2026

      रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

      July 22, 2026

      रांची के सदर अस्पताल की लिफ्ट में फंसा युवक, दो घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

      July 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीट पेपर लीक को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सरकार बोली- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार
      • राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ, नीट खत्म करने के लिए शिक्षा को राज्य सूची में लाया जाए : विजय
      • उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
      • पलामू में आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी
      • रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version