Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार को नहीं किसानों की परवाह
    Top Story

    राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार को नहीं किसानों की परवाह

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की अनदेखी को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को लगातार निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि भीषण ठंड और बारिश के बीच सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर किसानों की सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते 40 दिनों में किसानों ने जो भी सहा है, वो सरकार की क्रूरता दर्शाने के लिए काफी है, इसके बाद अब कुछ और देखना शेष नहीं।
    वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन पर किसानों की परवाह नहीं करने का आरोप लगाया है। राहुल ने ट्विटर पर कविता पोस्ट कर कहा, “सर्दी की भीषण बारिश में, टेंट की टपकती छत के नीचे, जो बैठे हैं सिकुड़-ठिठुर कर, वो निडर किसान अपने ही हैं, ग़ैर नहीं, सरकार की क्रूरता के दृश्यों में, अब कुछ और देखने को शेष नहीं।” अपने इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने बीते दिन हुई बारिश के बाद दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के हालातों को बताते फोटोज भी शेयर किए हैं। फोटोज में साफ दिख रहा है कि लोग टेंट में दुबके हुए हैं और जिनके पास टेंट नहीं है वो बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे छुप रहे हैं।
    उल्लेखनीय है कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ 40 दिन से किसानों का आंदोलन चल रहा है। हालांकि आज (सोमवार को) किसानों और सरकार के बीच नए दौर की बातचीत होनी है, जिसमें नए कृषि कानूनों को वापस लेने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी स्वरूप देने के मुद्दे पर चर्चा होनी है। इससे पहले, बुधवार को हुई बैठक में पराली और बिजली संशोधन बिल पर किसानों और सरकार के सहमति बन गई थी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र को बनाना है माफिया मुक्त, बेहतर ढंग से करें काम : शिवराज सिंह
    Next Article मेड इन इंडिया की वैश्विक मांग बढ़ाने के साथ वैश्विक स्वीकृति भी सुनिश्चत करना लक्ष्यः प्रधानमंत्री
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version