राज्य में कोरोना के 29042 सक्रिय मामले

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर दिखने लगा है। बुधवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 4719 नए केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से 1692 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 29042 मामले में सबसे अधिक 9951 राजधानी रांची में है। जिले में कुल 98682 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 87141 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक कोरोना के 1590 नए केस रांची से मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 386773 हो गयी है। राज्य में कुल 18658049 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 29042 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 352555 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5176 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.15 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version