आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते 6 और 7 जनवरी को झारखंड दौरे पर थे। वे इस दौरान चाईबासा में विजय संकल्प रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर जोरदार हमला बोला था। लेकिन उनकी एक मनोकामना इस दौरान अधूरी रह गयी। दरअसल वे अपने झारखंड दौरे के दौरान बाबा वैधनाथ के दर्शन करना चाहते थे लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण वे एैसा नहीं कर सके। इस बात की जानकारी देते हुए गोड सांसद निशिकांत दूबे ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उनसे कहा है कि वह फरवरी में अपनी अधूरी मनोकामना पूरी करने झारखंड आएंगे और देवघर स्थित बाबा बैधनाथ के दर्शन करेंगे। वहीं इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहेबगंज की जनता से रुबरु भी होंगे। वे साहेबगंज में सभा को संबोधित करेंगे।