Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मुख्यमंत्री ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा व कुम्हारपारा का किया लोकार्पण
    राजनीति

    मुख्यमंत्री ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा व कुम्हारपारा का किया लोकार्पण

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जगदलपुर जिला मुख्यालय के धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। दोनों अस्पतालों को मिनी महारानी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इन अस्पतालों के आरंभ होने से महारानी हास्पिटल में मरीजों का दबाव तो कम होगा ही, धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के लोगों को अपने घर के पास ही महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी।

    मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि यहां पर मरीजों के लिए बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध है, इससे महारानी अस्पताल में दबाव कम होगा। इस मौके पर निशा स्वर फाउंडेशन जगदलपुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को हॉस्पिटल के लिए प्रीपेड सेनेटरी नेपकिन मशीन भेंट की। निशा स्वर फाउंडेशन जगदलपुर द्वारा धरमपुरा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 प्रीपेड सेनेटरी नेपकिन मशीन सहित 02 इंसुलेटर मशीन भी लगाई गई है।

    उल्लेखनीय है कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा व कुम्हारपारा के नवीन भवन के निर्माण हेतु 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रति केंद्र के मान से दी गई थी। उक्त संस्थाओं में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था में प्रतिदिन ओपीडी में औसत 85 व्यक्तियों की उपस्थिति रहती है। संस्थागत प्रसव के माध्यम से गर्भवती माताओं को लाभ भी मिलता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से प्रसव पूर्व देखभाल एवं सेवाएं, नवजात शिशु के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाएं, बाल्य व किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधन, गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, आंख, नाक, कान, गला संबंधी सेवाएं तथा विभिन्न लैब सेवाएं जैसे हिमोग्लोबिन, स्क्रीनिंग, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, आरसीबी, इएसआर, बीटीसीटी, प्लेटलेट काउंट, डेंगु एंटीजन किट, ब्लड शुगर, वायरल मार्कर प्रदान की जा रही है। तीनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड, धरमपुरा, कुम्हारपारा में सेवाओं का विस्तार करते हुए हमर (आमचो) अस्पताल भी बनाया जा रहा है। जिसके तहत दंत चिकित्सक, नेत्र रोग सम्बन्धी व फिजियोथैरेपी की सेवाएं शामिल है। वर्तमान में तीनों शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथैरेपी की सेवाएं निर्धारित दिवस पर प्रदान की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगणतंत्र दिवस : शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का अनूठा संगम, गर्व से चमक उठी हर आंख
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष गंगवार ने युवाओं से किया संवाद, कहा- राष्ट्रीय युवा उत्सव सिर्फ प्रतियोगिता नहीं

      January 7, 2026

      महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी

      January 6, 2026

      मनरेगा का नाम बदलना गांधी का अपमान: बजट में 34% कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

      January 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जपला–छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
      • हाथी के बढ़ते आतंक से दहशत, वन विभाग हाई अलर्ट पर
      • झारखंड पार्टी के नेता सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में खूंटी जिला बंद
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को एसआईआर नोटिस पर सियासी घमासान तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version