Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम हेमंत सोरेन रविवार को करेंगे खादी-सरस महोत्सव का उद्घाटन
    Jharkhand Top News

    सीएम हेमंत सोरेन रविवार को करेंगे खादी-सरस महोत्सव का उद्घाटन

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -महोत्सव में खादी के परिधानों में 25 प्रतिशत और वस्त्रों में 20 प्रतिशत की मिलेगी छूट
    -राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में 8 सेक्शन में कुल 300 स्टॉल होंगे
    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यह महोत्सव आम लोगों के लिए पूरे 6 दिनों तक निरंतर चालू रहेगा। उक्त बातें शनिवार को झारखंड बोर्ड के सीइओ राखाल चंद्र बेसरा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।
    गांधी यात्रा कार्यक्रम से महोत्सव की होगी भव्य शुरुआत
    खादी बोर्ड के सीइओ श्री बेसरा ने बताया इस बार कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य नाटिका गांधी यात्रा की प्रस्तुति से होगी जो की कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
    सरकारी स्टॉल्स जिनमें एसबीआइ, जेएसएलपीएस, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग, झारक्राफ्ट, झारखंड हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प निदेशालय एवं अन्य सरकारी स्टॉल भी शामिल हैं। राखाल चंद्र बेसरा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही आम जनों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी महोत्सव में दी जायेगी। महोत्सव में लगभग 120 स्टॉल सरस की ओर से लगाये जायेंगे वहीं यूआइडी, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग, रेशम हस्तकरघा और हस्तशिल्प निदेशालय, झारक्राफ्ट एवं अन्य सरकारी स्टॉल भी शामिल हो रहे हैं।
     हेल्थ चेकअप कैंप
    श्री बेसरा ने बताया कि महोत्सव में हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से लोगों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप की भी व्यवस्था रहेगी।
    8 सेक्शन में कुल 300 स्टॉल
    श्री बेसरा ने बताया कि खादी एवं सरस महोत्सव में 8 सेक्शन के कुल 300 स्टॉल हैं, जिसमें खादी और सरस से जुड़े स्टॉल भी शामिल हैं। इस बार झारखंड के प्रमुख फैब्रिक्स के नाम पर सेक्शन होंगे। इसमें मायसाड़ी, कुखना, वीरू, बेतरा, करया, संथाली, पड़ीया, पिंदना।
    महात्मा गांधी की जीवनी पर आधारित होगा गांधी संग्रहालय
    खादी की असली पहचान महात्मा गांधी से है। इसलिए इस बार भी राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव महात्मा गांधी को समर्पित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन के पहलुओं को समेटे हुए गांधी संग्रहालय बनाया गया है। यह संग्रहालय महात्मा गांधी के विचार और उनका खादी के प्रति लगाव को दिखायेगा।
    मुख्य स्टेज सभागार बिरसा मुंडा के नाम
    श्री बेसरा ने कहा कि जितने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम 07 जनवरी से 12 जनवरी  2024 तक आयोजित किये जायेंगे जिसमें पारंपरिक लोक नृत्य, गायन एवं वादन, हिंदी गायन, नृत्य नाटिका आधुनिक फोक गायन एवं बैंड शामिल होंगे। वे सभी मुख्य स्टेज पर होंगे। जिसका नाम झारखंड के वीर पुत्र बिरसा मुंडा के नाम रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकसित भारत यात्रा से आम लोगों को फायदा : संजय सेठ
    Next Article बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, शेख हसीना ने ढाका सिटी कॉलेज में वोट डाला
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version