Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रंग लाया सांसद सेठ का प्रयास, तैयार हुआ 150 टन का कचरा संधारण प्लांट
    Jharkhand Top News

    रंग लाया सांसद सेठ का प्रयास, तैयार हुआ 150 टन का कचरा संधारण प्लांट

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiJanuary 20, 2024Updated:January 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रतिदिन 8 टन खाद और 5000 किलो सीएनजी बनेगी
    रांची। रांची के झिरी डंपिंग यार्ड के कचरे को संधारण करने का प्लांट बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को सांसद संजय सेठ ने उपरोक्त प्लांट का निरीक्षण किया। अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। बता दें कि सांसद संजय सेठ ने रांची शहर को कचरा से मुक्ति दिलाने के लिए काम करने की बात सांसद बनने के बाद की थी। उसके आलोक में उन्होंने केंद्र सरकार से बात की और गेल इंडिया के द्वारा रांची के झिरी डंपिंग यार्ड में 300 टन के कचरा संधारण प्लांट बनाने का प्रस्ताव रखा। सांसद के इस प्रस्ताव पर गेल इंडिया ने अपनी सहमति दी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस पर कार्य भी शुरू हो गया। 25-25 करोड़ रुपये की लागत से यहां 150 टन के दो प्लांट तैयार होने हैं। आज निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बताया कि 150 टन का एक प्लांट पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जो फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में काम करने लगेगा। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि झिरी कचरा डंपिंग यार्ड में गेल के द्वारा कचरा संधारण प्लांट का निर्माण कार्य फेज-1 पूरा हो गया है। यहां 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार है। यहां पर 300 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार होना है। अधिकारियों ने बताया कि फरवरी अंतिम या मार्च 2024 के प्रथम सप्ताह से यह प्लांट कार्य करने लगेगा। प्रथम चरण में यहां गोबर का उपयोग किया जायेगा। श्री सेठ ने इस प्लांट के पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए कहा कि मोदी सरकार गारंटी पर काम करती है। हर वादे, हर गारंटी को पूरी होने की गारंटी देती है। पीएम मोदी की इस गारंटी पर यह कचरा संधारण प्लांट तैयार हो गया है। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैंने जो प्रयास किया, वह सफल हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंद्रमा की सतह पर उतरने वाला बना पांचवां देश जापान
    Next Article आम जनता के लिए भी नियम बना दें मुख्यमंत्री, पूछताछ के लिए घर जायें अधिकारी : अरुण उरांव
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version