अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरूण एक्का, (अतिरिक्त प्रभार- अपर मुख्य सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची तथा सदस्य, राजस्व पूर्बुद, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

राजीव अरूण एक्का अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, झारखंड, अपर मुख्य सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड, रांची तथा अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखण्ड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, झारखंड के पद पर पदस्थापित वंदना दादेल (अतिरिक्त प्रभार-प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया। दादेल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

निदेशक ,कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर पदस्थापित के० श्रीनिवासन, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया। श्रीनिवासन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version