Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»जापान में रन-वे पर दो विमान टकराए, लगी आग, एक के सभी 379 यात्री सुरक्षित, दूसरे के चालक दल के पांच सदस्यों की मौत
    विदेश

    जापान में रन-वे पर दो विमान टकराए, लगी आग, एक के सभी 379 यात्री सुरक्षित, दूसरे के चालक दल के पांच सदस्यों की मौत

    adminBy adminJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे के रन-वे पर मंगलवार को एक तटरक्षक विमान के साथ टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के यात्री विमान में आग लग गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों और चालकदल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    जापान टाइम्स ने तटरक्षक बल के बयान के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा है कि उसके चालक दल के छह में पांच सदस्यों की मौत हो गई। बल इस बात की जांच कर रहा है कि उसका विमान यात्री विमान से टकराया है या नहीं। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के बाद हनेडा हवाई अड्डे के सभी रन-वे बंद कर दिए गए।

    जापान टाइम्स के अनुसार, तटरक्षक विमान सोमवार को मध्य जापान में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित क्षेत्र की मदद के लिए आपूर्ति ले जाने के मिशन पर था। हादसे के बाद दमकल की करीब 70 गाड़ियों को भेजा गया। शाम साढ़े छह बजे (स्थानीय समयानुसार) तक विमान लगभग पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था। रिपोर्ट में जापान एयरलाइंस के हवाले से कहा गया है कि यात्री विमान या तो रन-वे पर दूसरे विमान से टकराया या टैक्सी-वे से टकरा गया। जापान का परिवहन मंत्रालय इसकी जांच कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में एक साथ कई ठिकानों पर ईडी की दबिश, CM के प्रेस सलाहकार के घर में भी हो रही छापेमारी
    Next Article जिम्नास्टिक नेशनल चैम्पियनशिप : राकेश पात्रा ऑल-अराउंड में शीर्ष पर रहे, रेलवे ने आर्टिस्टिक टीम वर्ग में जीता स्वर्ण
    admin

      Related Posts

      नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत

      October 22, 2025

      बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप

      October 22, 2025

      नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

      October 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया गया
      • प्रधानमंत्री 9 नवंबर को नवनिर्मित सैन्यधाम का करेंगे उद्घाटन
      • गरीबों का उत्थान कर नवादा का चौमुखी विकास मेरा लक्ष्य: डॉ. अनुज
      • एचआईवी संक्रमित रक्त कांड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को किया निलंबित
      • सरायकेला में पशु तस्करी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहन में लगाई आग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version