रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा के जन्मदिवस पर उन्हे याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झारखंड की माटी के लाल, संविधान सभा के सदस्य और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। कहा कि मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा को सम्मान देते हुए अबुआ सरकार द्वारा ओवरसीज स्कॉलरशिप योजनाओं को चलाया जाता है जिसमें वंचित समाज के युवा हर वर्ष विदेश में सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा लेते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version