Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराए सरकार : राघव चड्ढा 
    देश

    महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराए सरकार : राघव चड्ढा 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए फ्लाइट के किराए में भारी वृद्धि पर सवाल उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए केंद्र सरकार सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराए।

    यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि दुनिया भर से करोड़ों लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं। एयरलाइंस कंपनियां उनसे 50 से 60 हजार रुपये किराया वसूल रहीं हैं। हालांकि समान्य दिनों में 5-8 हजार रुपये ही किराया होता है। उन्हाेंने केंद्र सरकार से अपील की कि एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए ताकि लोग अस्था के महाकुंभ में डुबकी लगा सकें।

    राघव चड्ढा ने कहा कि सनातन धर्मियों के लिए महाकुंभ आस्था और अध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। आज जब 144 वर्षों के बाद इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, तब देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों करोड़ों लोग स्नान, साधना और तपस्या करने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आस्था और पवित्रता के महापर्व को एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी मनमानी कमाई के अवसर में तब्दील कर दिया है।

    राघव चड्ढा ने कहा कि मेरी सभी श्रद्धालुओं की ओर से केंद्र सरकार से यह मांग है कि सरकार इन एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाएं व कार्रवाई करें और कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किफायती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराएं। या फिर फ्लाइट की कीमत में कैपिंग करें। श्रद्धालु की सेवा से बड़ा धर्म कुछ नहीं हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूट्यूबर एल्विस यादव के खिलाफ अदालत के आदेश पर गवाह को धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज
    Next Article मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे जापान, टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन को मप्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित
    shivam kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

      August 5, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

      August 5, 2025

      राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version