आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें लोक कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का बीते वर्ष चार अगस्त को निधन हो गया था। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक थे और लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा वह संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा के भी सदस्य रहे थे। वहीं इसके अलावा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है। इस साल कुल 131 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 13 पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



