रांची। विद्यासागर पूजा क्लब, कैलाश बाबू स्ट्रीट, आदित्य दुर्गा शक्ति मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत जगन्नाथ एनक्लेव में रविवार को पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नवगठित कमेटी में विकास कुमार को अध्यक्ष, सनी कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रिंस वर्मा, बंटी साहू और राज डे को उपाध्यक्ष बनाया गया। कौशल साहू को संगठन सचिव, विशाल वर्मा एवं पीयूष सिंह को सह-सचिव, शेखर वर्मा एवं अमन वर्मा को महामंत्री और अनिरुद्ध वर्मा, आदित्य सिंह, आदित्य गुप्ता, स्वरित सिंह और सचिन वर्मा को मंत्री बनाया गया।

महिला इकाई में पल्लवी प्रसाद को अध्यक्ष, सोनी कुमारी को महासचिव
महिला इकाई में पल्लवी प्रसाद को अध्यक्ष, सोनी कुमारी को महासचिव, रंजन चौधरी को सह-सचिव, अंजली वर्मा एवं स्वीटी कुमारी को उपाध्यक्ष, अंजली वर्मा को सह-सचिव तथा विजय सिंह, सेजल कुमारी, सिमरन कुमारी एवं रिंकी देवी को सह-उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।

युवा संगठन की कमान अभिमान कुमार को सौंपी गयी, जबकि मयंक वर्मा, अनय साहू, राजवीर सिंह, मोहित सोनी, समर कुमार एवं रणवीर सिंह को विभिन्न पदों पर शामिल किया गया। संरक्षक मंडल में मुनेश सोनी, संजय पांडेय, शिव सिंह, राजन सहाय, सुखन गाड़ी, राजकुमार चौरसिया, शकुंतला देवी, विश्वरूप दे, आशीष तिवारी, अविनाश तिवारी, अजय प्रसाद, तरुण शर्मा, सुधा देवी, नीतू देवी, रचना देवी एवं आर्यन रजक शामिल हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2013 में दिशुम गुरु शिबू सोरेन के द्वारा विद्यासागर पूजा समिति के अंतर्गत यूथ सामाजिक सेवा सोसाइटी की स्थापना की गयी थी और वे पूजा समिति एवं ट्रस्ट के आजीवन संरक्षक रहे। इस अवसर पर संरक्षक सह व्यवस्थापक शिवम कुमार, संरक्षक प्रबंधन विक्रम सिंह और संयोजक, रांची महानगर झारखंड मुक्ति मोर्चा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सेवा कार्यों को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version