Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मणिपुर में PM मोदी बोले, ‘BJP 15 महीने में अधूरे कामों को पूरा कर दिखाएगी’
    राजनीति

    मणिपुर में PM मोदी बोले, ‘BJP 15 महीने में अधूरे कामों को पूरा कर दिखाएगी’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इम्फाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सत्ता में आई तो वह 15 महीनों में विकास के वह सभी कार्य करेगी, जो कांग्रेस पिछले 15 वर्षो में नहीं कर पाई। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में आर्थिक नाकेबंदी नहीं होने दी जाएगी।

    ​

    मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “जो कांग्रेस ने 15 वर्षो में नहीं किया। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम 15 महीनों में कर देंगे। जहां भी कांग्रेस सत्ता में है वहां कोई विकास नहीं हुआ है। वहां सिर्फ भ्रष्टाचार है।” उन्होंने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यदि भाजपा मणिपुर में सत्ता में आती है तो कभी आर्थिक नाकेबंदी नहीं होगी।” मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चार और आठ मार्च को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे।

    मोदी ने कहा, “हमारा एकमात्र लक्ष्य मणिपुर की एकता, लोगों की भलाई और राज्य का विकास है। आपने कांग्रेस को 15 साल दिए, हमें सिर्फ पांच साल दीजिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम 15 महीनों में अधूरे कार्यो को पूरा करेंगे।” उन्होंने कहा, “मणिपुर इन 15 वर्षो में बर्बाद हो गया है। इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया है। क्या ये दोबारा सत्ता में आने के लायक हैं?” मोदी ने कहा, “पिछले 15 वर्षो में मणिपुर में जो भ्रष्टाचार हुआ है, हमारी सरकार इसका पर्दाफाश करेगी।”

    उन्होंने कहा, “यदि पूर्वोत्तर का विकास नहीं हुआ तो देश का भी पूर्ण विकास नहीं होगा। जब अटलजी ने सरकार बनाई थी तो उन्होंने क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए नीतियां बनाई थी, लेकिन कांग्रेस ने अच्छे कार्यो को आगे नहीं बढ़ाया।”मोदी ने कहा, “जो लोग राज्य में शांति नहीं ला सकते, उन्हें शासन चलाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने राज्य में भाइयों के बीच में लड़ाई कराई है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी बस पलटी, 27 घायल !
    Next Article पाकिस्तान के बिना सार्क साहित्योत्सव
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

    May 31, 2025

    कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

    May 30, 2025

    जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

    May 29, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रेलवे ट्रैक मेंटेनरों को मिलेगा साइकिल भत्ता
    • झारखंड में छह तक विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version