Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»Pulwama Attack : खौल रहा देश का खून
    Top Story

    Pulwama Attack : खौल रहा देश का खून

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 16, 2019Updated:February 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश उबल रहा है। 40 जवानों की शहादत से देश का खून खौल रहा है। हर तरफ से एक ही आवाज उठ रही है, पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों से बदला लो। देश की आवाज पर भारत सरकार ने भी अपना रुख बेहद कड़ा कर लिया है। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को वापस बुला लिया गया है और पाकिस्तान को दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है। सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह जानकारी दी। उधर अमेरिका समेत पूरी दुनिया ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी जमीन पर आतंकी गतिविधियों का संचालन हर कीमत पर बंद करे। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि भारत इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा है कि सेना समेत सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी गयी है। वे समय और स्थान अपने हिसाब से तय करें। पीएम ने कहा कि आतंकियों ने अपने आका पाकिस्तान की शह पर जो कायराना हमला किया है, उसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी। भारत इन हमलों के आगे नहीं झुकेगा। प्रधानमंत्री ने शहीदों के सम्मान में दो दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।

    इधर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे और आतंकी हमले के बाद स्थिति का जायजा लिया। वह अस्पताल जाकर घायल जवानों से मिले और शहीदों को कंधा भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।

    दूसरी तरफ पुलवामा हमले के बाद देश भर में गम और गुस्से का माहौल है। देश के हर हिस्से में लोग गमजदा और गुस्से में हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई शहरों में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें आतंकी हमलों की भर्त्सना की गयी। स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इन प्रदर्शनों में शामिल हुए। इसके अलावा तमाम राजनीतिक दलों, समाज के प्रबुद्ध वर्गों, खिलाड़ियों, फिल्मी हस्तियों और अन्य प्रमुख लोगों ने एक स्वर से इन हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इन लोगों ने कहा है कि अब किसी से कोई बातचीत नहीं हो, केवल एक्शन हो। भाजपा और कांग्रेस समेत लगभग सभी दलों ने शहीद जवानों के सम्मान में अगले दो दिन तक अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

    उधर आतंकी हमले के बाद पुलवामा समेत पूरे कश्मीर में एनआइए की कई टीमें जांच कर रही हैं। सेना ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। इस अभियान में एनएसजी के कमांडो भी उसकी मदद कर रहे हैं।

    पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को श्रीनगर में अंतिम सलामी दी गयी। अब इन शहीदों को उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है। शहीदों के गांवों में भी गम और गुस्सा है। कई शहीदों के परिजनों ने इस हमले का बदला लेने का आह्वान किया है। गांवों के लोग अपने बेटों के बलिदान को बेकार नहीं जाने का संकल्प ले चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘पिछड़ों की हुंकार, 27 प्रतिशत आरक्षण हमारा अधिकार’
    Next Article एयर एशिया दे रही हवाई टिकटों पर 20% छूट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025

      होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version