पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की कानून व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। राज्य की जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। बाबूलाल मरांडी सोमवार को राज धनवार प्रखंड के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, मॉब लिंचिंग, चोरी, डकैती, रेप, अपहरण की घटनाएं बढ़ गई है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद भी राज्य सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ही कानून विरोधी काम कर रहे हैं और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का भी उल्लंघन किया है।