राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से सोमवार को झारखंड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। सदस्यता अभियान की शुरुआत राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय में की।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राज्य से पंचायत स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को गोलबंद किया जाएगा। इस दौरान राजद के लोगों को सदस्यता भी दिलाई गयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version