रांची। ईडी ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर विरेंद्र राम के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। ईडी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ईडी ने वीरेंद्र राम के रांची, दिल्ली, सिवान, जमशेदपुर, आदित्यपुर, हरियाणा सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है।
ईडी ने विरेंद्र राम की महंगी गाड़ियों और संपत्ति के पुख्ता सुराग जुटाए हैं। बताया जाता है कि इंजीनियर विरेंद्र राम के झारखंड के पूर्ववर्ती और मौजूदा सरकार में कई बड़े नेताओं के साथ नजदीकी संबंध रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 2019 में एक कार्रवाई के दौरान विरेंद्र राम के अधीनस्थ काम करने वाले एक इंजीनियर के पास से दो करोड़ 90 लाख रुपये मिले थे। बताया जा रहा है कि उस समय जब्त किए गये पैसे भी विरेंद्र राम के ही थे। ईडी ने उसी समय विरेंद्र राम पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।