Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गिरिराज सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर एवं हवाई अड्डा के लिए नीतीश कुमार को लिखा पत्र
    Top Story

    गिरिराज सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर एवं हवाई अड्डा के लिए नीतीश कुमार को लिखा पत्र

    adminBy adminFebruary 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बेगूसराय में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर एवं हवाई अड्डा के लिए पहल करने का अनुरोध किया है। नीतीश कुमार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के मेक इन इंडिया एवं डिजिटल इंडिया पहल के तहत एक अप्रैल 2020 को मॉडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर स्कीम (ईएमसी 2.0) के तहत बेगूसराय में इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर बनना है।

    बेगूसराय ग्रोथ सेंटर में बियाडा के दो सौ एकड़ भूमि में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना के लिए शीघ्र डीपीआर समर्पित करने का अनुरोध किया गया था। उक्त स्कीम की समयावधि 31 मार्च 2023 को समाप्त हो रही है। इसलिए अपने स्तर से यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करवाते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे गए दूसरे पत्र में गिरिराज सिंह ने हवाई अड्डा के लिए पहल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि मेरा संसदीय क्षेत्र बेगूसराय राज्य का सबसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहां नेशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन एवं पेप्सिको आदि की इकाईयां स्थापित एवं सफलतापूर्वक संचालित हैं।

    इसके साथ ही अनेक छोटे-बड़े उद्योग तथा व्यवसाय काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बेगूसराय से होकर गुजरता है। बरौनी यहां का सबसे प्रमुख रेलवे जंक्शन हैं, जहां से पूर्वोत्तर भारत को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाली सभी प्रमुख रेल गाडियां परिचालित होती हैं। बेगूसराय जिला देश के यातायात नेटवर्क मानचित्र में प्रमुख स्थान रखता है। ऐसे में यहां पर हवाई अड्डे का निर्माण एवं व्यावसायिक उड़ानों की महती आवश्यकता है।

    सुखद संयोग है कि बेगूसराय के उलाव में हवाई अड्डा के लिए 47.012 एकड़ भूमि अधिग्रहित है। जिसमें वर्तमान में आधारभूत संरचना के रूप में विश्राम कक्ष एवं रनवे निर्मित है तथा कतिपय विमानन सेवाओं के लिए उपयुक्त भी है। लेकिन यह हवाई अड्डा अभी तक क्रियाशील नहीं हो पाया है। इस हवाई अड्डा के कार्यरत होने से बेगूसराय के साथ-साथ खगडिया, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, मधेपुरा तथा पटना एवं भागलपुर जिला के कुछ हिस्सों के करीब दो करोड़ लोग हवाई यात्रा का लाभ स्थानीय स्तर से ही उठा पाएंगे। इस क्षेत्र की जनता द्वारा इस हवाई अड्डे को क्रियाशील बनाने के लिए लगातार मांग उठाई जाती रही है। बेगूसराय के सीमावर्ती जिला मुंगेर में बिहार इंटरनेशनल स्कूल ऑफ योगा स्थित है। जहां देश के अनेक राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग योग प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में अनेक आध्यात्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थल है, जहां दूर-दूर से पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं।

    गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार के विकास के लिए आप निरंतर प्रयासरत रहे हैं। बिहार में नागर विमानन से संबंधित आधारभूत संरचना की स्थापना एवं इसके विस्तार की आवश्यकता को आप बेहतर समझते हैं। इसलिए बेगूसराय हवाई अड्डा के निर्माण एवं व्यावसायिक उड़ानों को प्रारम्भ किए जाने के लिए अपने स्तर से पहल करें। इस संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी अनुरोध किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएयर इंडिया एयरबस से खरीदेगा 250 विमान, मोदी ने कहा- भारत-फ्रांस संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई
    Next Article इतिहास के पन्नों में 15 फरवरीः इसरो ने 2017 में बनाया विश्व कीर्तिमान
    admin

      Related Posts

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025

      बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी

      August 11, 2025

      मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version