Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण-संरक्षण के अभियान में अग्रणी रहेगा मध्य प्रदेश : शिवराज
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण-संरक्षण के अभियान में अग्रणी रहेगा मध्य प्रदेश : शिवराज

    adminBy adminFebruary 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्लाईमेट चेंज के खतरों को कम करने के लिए पर्यावरण-संरक्षण का अभियान संचालित कर रहे हैं। उनका मानना है कि हमें धरती को बचाना है तो पौधरोपण का अभियान निरंतर चलना होगा। भोजन की तरह ऑक्सीजन भी मनुष्य की आवश्यकता है। एक पेड़ पर न जाने कितनी जिंदगियां पलती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वर्ष 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य का ध्यान रखते हुए विभिन्न स्तरों पर पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। उनके संकल्प के अनुरूप मध्य प्रदेश अग्रणी भूमिका का निर्वाह करेगा। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को भोपाल के राजा भोज विमानतल परिसर में प्रकृति की सेवा संकल्प के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री के नियमित पौधरोपण के संकल्प और उसके क्रियान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम किया गया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांसों का प्रबंध हमें ही करना है। यह धरती अगली पीढ़ियों के लिए तैयार हो, इसलिए हमारा कर्तव्य है पौधे लगाएं। हम पेड़ लगाते हैं तो इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है। मध्यप्रदेश को हरा-भरा रखने का संदेश दें। प्रदेश में पौधे लगाने के अभियान में मीडिया का काफी सहयोग रहा है। इसके लिए मीडिया बंधुओं का आभार। मुख्यमंत्री ने दो वर्ष में प्रतिदिन किए गए पौधरोपण की विस्तृत जानकारी दर्शाने वाली सचित्र पुस्तिका का विमोचन किया। इसकी ई-कॉपी mpinfo.org पर देखी जा सकती है।
    उन्होंने कहा कि भोपाल एयरपोर्ट के पास इस विशाल मानव निर्मित वन की देखभाल का दायित्व श्रीराम आस्था मिशन ने लिया है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा मानव निर्मित वन होगा। यहां एक लाख 40 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। श्रीराम वन में 120 प्रजाति के पौधे रोपने की योजना है।
    उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान से अनेक अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा के साथ ही परिवारों द्वारा जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ और अनेक अवसर पर पौधे लगाने के कार्य से दिन की शुरुआत की जाती है। पति-पत्नी जब मिलकर विवाह वर्षगांठ पर पौधा लगाते हैं तो उनका प्रेम संबंध प्रगाढ़ होता है। इसी तरह बच्चों के जन्मदिन पर पौधे लगाना सभी को प्रसन्नता देता है।
    चौहान ने बताया कि अंकुर अभियान में 15 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की है। कुल 37 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। अभियान में इन पौधों का रिकार्ड भी रखा जा रहा है। विदेश से आए अनेक लोगों ने अपने लगाए पौधों की जानकारी क्यूआर कोड से प्राप्त करने की सुविधा का उपयोग किया है। वायु दूत एप्लीकेशन इस कार्य में सहयोगी बनी है।

    अभियान को दिन-प्रतिदिन मिल रही लोकप्रियता

    चौहान ने कहा कि 19 फरवरी 2021 से नर्मदा मैया के उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रतिदिन पौधा लगाने की उनकी शुरुआत को जन-समर्थन मिल रहा है। गत दो वर्ष में एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब पौधा न लगाय़ा हो। कोरोना काल में भी मॉस्क और सेनेटाइजर के उपयोग के साथ ऐहतियात बरतते हुए अकेले ही पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि 12 राज्य में उन्होंने पेड़ लगाए हैं। राज्यों में पौधा लगाने के समय वहां के लोगों को आश्चर्य भी होता है कि प्रवास पर रहकर भी यह कार्य किया जा सकता है। प्रदेश में अनेक स्थान पर पौधा लगाने का कार्य जन-सहयोग से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अभियान की लोकप्रियता श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 17 सितम्बर 2022 को अफ्रीका से लाए गए चीतों को छोड़ते समय देखी है। प्रधानमंत्री ने भी वहां पौधा लगाया था।

    ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को भी बढ़ावा

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जहां आने वाली पीढ़ियों के लिए सांसों का प्रबंध वृक्षारोपण से किया जा रहा है। वहीं धरती को बचाने के लिए सोलर एनर्जी के प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जहाँ ओंकारेश्वर में पानी पर पैनल बिछाकर सौर ऊर्जा उत्पादन की पहल हुई है, वहीं रायसेन जिले के विश्व धरोहर स्थल सांची को देश की प्रथम सोलर सिटी बनाने का कार्य किया जा रहा है। आगामी 3 मई को विधिवत कार्यक्रम के माध्यम से पूरे विश्व तक सोलर सिटी का संदेश जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवाओं को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ना चाहिए : राज्यपाल
    Next Article वित्त मंत्रालय 22 फरवरी को बैंक प्रमुखों के साथ ईसीएलजीएस की करेगा समीक्षा
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

      September 21, 2025

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      • प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
      • धुर्वा में दो पक्षों में मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
      • चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम
      • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version