रांची। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की कोर्ट में मंगलवार को भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की याचिका पर सुनवाई हुई।

हाई कोर्ट से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को मिली राहत बरकरार है। ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण और दुष्कर्म से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर 22 मार्च तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद ढुल्लू महतो के खिलाफ चार्ज फ्रेम की प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए रुक जायेगी। विधायक ढुल्लू महतो ने इस संबंध में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

धनबाद की एक महिला नेत्री ने ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण और दुष्कर्म का केस किया है। हाई कोर्ट से इस मामले में विधायक को बेल मिल चुकी है, लेकिन निचली अदालत इस केस का ट्रायल कर रहा है, जिसपर रोक के लिए ढुल्लू महतो ने झारखंड हाई कोर्ट में गुहार लगाई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version