रांची। रांची दो अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसमें एक एथलेटिक्स का और दूसरा हॉकी का होगा। रांची में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय फेडरेशन की ओर से इसकी मेजबानी करने का मौका दिया जा रहा है। अक्टूबर या नवंबर में ये दोनों आयोजन रांची में होंगे। इसमें साउथ एशियन एथलेटिक्स (सैफ) चैंपियनशिप और हॉकी का इंटरनेशनल इवेंट का आयोजन शामिल है। सैफ एथलेटिक्स के आयोजन की तैयारी खेल निदेशालय की ओर से की जा रही है।
साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार रांची में होगा। इसमें सात देशों के चार सौ से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रांची आयेंगे। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने बातया कि विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है।