Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री ने खतियानी जोहार यात्रा में केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    Top Story

    मुख्यमंत्री ने खतियानी जोहार यात्रा में केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    adminBy adminFebruary 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार खेल स्टेडियम में मंगलवार को खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार व्यापारियों की सरकार है। यह सरकार अपने व्यापारिक मित्रों को लाभ देने के लिए योजनाएं बनाती है। केंद्र सरकार को गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के विकास से कोई मतलब नहीं है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के बाहर के कुछ लोग झारखंड के लोगों को सत्ता में देखना ही नहीं चाहते। राज्य गठन के बाद सबसे पहले एक आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन उन्हें पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया। इसके बाद अर्जुन मुंडा आए लेकिन उन्हें भी कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया। झारखंड में पहली बार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नेता थे।

    उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि जो लोग गुजरात महाराष्ट्र और अन्य दूसरे राज्यों में शासन कर रहे हैं वह इलाका विकसित हो गया लेकिन वही लोग जब झारखंड आते हैं तो झारखंड का विकास नहीं हो पाता। इनकी मानसिकता हमेशा ही झारखंड को पिछड़ा रखना है ताकि यहां की संपत्ति से वह लोग अपनी तिजोरी भर सके लेकिन अब झारखंड की जनता जाग चुकी है। बाहरी लोगों को अब झारखंड को चारागाह नहीं बनाने दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब से झारखंड में बहुमत वाली यूपीए की सरकार बनी है तब से झारखंड के लोगों का सपना पूरा हो रहा है। हमने तीन वर्षों के कार्यकाल में ही वह कार्य किए हैं जो पिछले 20 वर्षों में नहीं हुए थे। पूर्व के सरकार में हमारे गरीबों के घर में अनाज नहीं होता था और वह भात-भात करते हुए मर जाते थे। ऐसी स्थिति में पूर्ववर्ती सरकार ने 11 लाख लोगों के राशन कार्ड को रद्द कर दिया था लेकिन हमारी सरकार आते ही 20 लाख गरीबों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया।

    सोरेन ने कहा कि हमने झारखंड के प्रत्येक वृद्धों को पेंशन दिया। प्रत्येक विधवाओं को पेंशन दिया। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया। यहां के बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए बैंकों से मुख्यमंत्री सृजन रोजगार योजना के तहत ऋण उपलब्ध करवाया। छात्रों को उचित शिक्षा देने के लिए बेहतर माहौल तैयार करवाया।

    उन्होंने कहा कि हमारी एक ही सोच है कि झारखंड में भी स्थानीय नीति लागू होता ताकि यहां के मूल वासियों को रोजगार मिल सके। इसके लिए हमने 1932 का खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करवाने की पहल की लेकिन विपक्षियों को यह असंवैधानिक लगने लगा। राज्यपाल के द्वारा इसमें अड़ंगा लगाकर वापस लौटा दिया गया जबकि दूसरे राज्यों में यही नीति विपक्षियों के द्वारा लागू की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से झारखंड को गरीब ही रहने दिया जाए ताकि यहां की संपत्ति को आसानी से लूटा जा सके।

    श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि जो लोग देश को लूटना चाहते हैं उन्हें झारखंड से खदेड़ना होगा। वर्तमान समय में झारखंड जिस प्रकार विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है यदि इसी प्रकार का माहौल रहा तो हमारा राज्य शीघ्र ही देश के बड़े राज्यों में शामिल हो जाएगा। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में संबोधित किया।

    कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया। इस अवसर पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, झामुमो नेता रंजन रिंकू कच्छप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लातेहार और चतरा जिले के सभी अधिकारियों के साथ लातेहार पुलिस लाइन में एक बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है।

    इस मौके पर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में राज्यपाल को प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
    Next Article चुनावी दौरे पर रामगढ़ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version