भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने पदभार ग्रहण किया
रांची। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू में पदभार ग्रहण किया। इस पदभार ग्रहण समारोह में मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने पदभार ग्रहण समारोह में तलवार और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा आरती सिंह के नेतृत्व में बढ़िया काम करेगी। आगामी होने वाले चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी और आरती सिंह के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाएं बेहतर काम कर डबल इंजन की सरकार बनायेगी। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा अपनी बेहतर प्रदर्शन करेगी और केंद्र तथा राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार बनेगी। सभी क्षेत्रों में महिलाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। मोदी जी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जहां महिलाओं के सम्मान के साथ साथ उनको अनेक लाभकारी योजना भी दिये और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने का काम यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिया गया है। महिलाएं आज देश के विकास में अपना अहम भूमिका निभा रही है।
सुषमा स्वराज की जयंती मनायी गयी
वहीं देश की पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती भी प्रदेश कार्यालय में मनायी गयी। इस समारोह में मंच संचालन डॉक्टर सीमा सिंह के द्वारा किया गया। इस पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह, मोर्चा की सीमा शर्मा, गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री डॉ सीमा सिंह, मंजू लता दुबे, उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, सरिता पांडेय, रूपा सिंह, मंत्री रेणु तिर्की, रीता शर्मा, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा,प्रवक्ता सुचित सिंह, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, रेखा महतो, प्रमंडलीय पदाधिकारी अर्चना सिंह, रितु रानी सिंह, कार्य समिति सदस्य अमिता भाटिया, लक्ष्मी कुमारी, रागिनी सिंह, निशी जायसवाल, पूनम आनंद, काजल प्रधा रीता छेत्री, कुमुद झा, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला परिषद के सदस्य उपस्थित थे।