Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा ने प्रदर्शनकारी किसानों से शांतिपूर्वक समाधान की अपील की
    देश

    भाजपा ने प्रदर्शनकारी किसानों से शांतिपूर्वक समाधान की अपील की

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक बार फिर आंदोलनकारी किसानों के साथ बातचीत का प्रस्ताव दिया है। पार्टी ने किसानों से शांतिपूर्वक तरीके से समाधान निकालने की अपील की है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में किसानों के लिए बहुत काम किया है। किसानों का विकास हमारी प्राथमिकता है और हमेशा रहेगी।

    किसानों से बातचीत के अपील करते हुए प्रसाद ने कहा कि आज भी कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत की पेशकश की है। क्योंकि उनके मुद्दों का समाधान चर्चा और संवाद से ही निकलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी किसानों से अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से ही इसका समाधान निकलना चाहिए।

    रविशंकर ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभी भी उसका बचाव कर रही हैं। उन्होंने संदेशखाली के विषयों को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि कोलकाता हाई कोर्ट ने शाहजहां शेख की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता जताई है। भाजपा नेता ने कहा कि बावजूद इसके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभी भी उसका बचाव कर रही हैं। आखिर ममता क्या छुपाना चाहती हैं और क्यों छुपाना चाहती हैं। एक महिला मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक साख को बचाने के लिए महिलाओं की इज्जत को दांव पर लगा रही है।

    प्रसाद ने कहा कि भाजपा बिखरते हुए इंडी गठबंधन के नेताओं से सवाल करना चाहती है कि आप संदेशखाली की घटना पर खामोश क्यों हैं। क्या संदेशखाली की माताओं-बहनों की इज्जत आपके लिए कोई मायने नहीं रखती।

    भाजपा नेता ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि पूरे उप्र की जनता और नौजवान नशे में डूबे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि ये कैसी भाषा है। राहुल गांधी को इसपर शर्म आनी चाहिए। देश के नौजवानों और राम भक्तों के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कृपया न करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले निकेत पटेल भाजपा में शामिल
    Next Article दुमका में मुद्दों की कमी नहीं, पर कोई बात तो करे
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version