Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले निकेत पटेल भाजपा में शामिल
    राजनीति

    राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले निकेत पटेल भाजपा में शामिल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सूरत । राम मंदिर मुद़्दे पर उदासीन वाले रुख से कांग्रेस में भगदड़ सी मची है। लोकसभा चुनाव से पूर्व बड़े नेता से लेकर पार्टी के ग्रास रूट लेवल के कार्यकर्ता तक कांग्रेस छोड़कर केसरिया खेस धारण कर रहे हैं। बुधवार को सूरत में कांग्रेस के सीनियर नेता और राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले निकेत पटेल ने भी कांग्रेस छोड़कर अपने दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

    सूरत शहर कार्यालय में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में निकेत पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का केसरिया खेस पहन लिया। इस अवसर पर निकेत पटेल ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर मुद्दे पर अपना रुख साफ नहीं कर पाई। राम मंदिर के निर्माण की बात हो या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, इन सभी पर कांग्रेस अपनी बात स्पष्टता से नहीं कह सकी। इसका उन्हें बहुत दुख था। पटेल ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी पहले की तरह ही है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर काफी समय से उनका मन व्यथित था। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुनील पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए।

    इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित होकर नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जो बोलते हैं, वह करते हैं। देश के लोग उन पर विश्वास करते हैं। पहले देश में परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति थी लेकिन आज नरेन्द्र मोदी ने देश में विकास की राजनीति स्थापित की है। महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री और ग्रीस के उनके समकक्ष के बीच वार्ता, 2030 तक व्यापार को दोगुना करने पर सहमति
    Next Article भाजपा ने प्रदर्शनकारी किसानों से शांतिपूर्वक समाधान की अपील की
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version