Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चंपाई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार आज, रेस में कौन है आगे तो किसका कटेगा पत्ता
    Jharkhand Top News

    चंपाई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार आज, रेस में कौन है आगे तो किसका कटेगा पत्ता

    adminBy adminFebruary 16, 2024Updated:February 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चंपाई सोरेन सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होना है। 2 फरवरी को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। एक बार मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय करने के बाद स्थगित भी करना पड़ा था। आज नए मंत्री शपथ लेंगे। पहले तो चंपाई सरकार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 8 फरवरी को निर्धारित था। राजभवन में इसे लेकर तैयारी भी कर ली गई थी। लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए सीएम चंपाई सोरेन ने राज्यपाल से इसकी तिथि आगे बढ़ाते हुए 16 फरवरी को शपथ ग्रहण करने का अनुरोध किया। जिसके बाद राज्यपाल ने उनकी बात मान ली और आज यानी 16 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा।

    क्यों आगे बढ़ानी पड़ी तारीख

    झारखंड में महागठबंधन की सरकार है, इसमे झामुमो, कांग्रेस और राजद मिलकर सरकार चला रहे हैं। गौरतलब है कि चंपाई सोरेन की नेतृतव वाली सरकार चार से पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इनमें दो मंत्रियों को डिप्टी सीएम का दर्जा मिलेगा। कांग्रेस कोटे से मंत्रियों का बदला जाना तय है। फिलहाल, चंपई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद पर जगह मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, झामुमो की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट तैयार हो चुकी थी, लेकिन कांग्रेस में खटपट ने मामला उलझा दिया। इसी का नतीजा है कि 8 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सका।

    12वें मंत्री पर सस्पेंस बरकरार 

    अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल में सिर्फ दुमका से विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को ही नए चेहरे के रूप में स्थान मिल सकता है। बताया गया कि झामुमो के साथ कांग्रेस में भी पुराने मंत्रिमंडल में सम्मिलित रहे विधायकों पर ही सहमति बनी है। किसी तरह की फेरबदल की संभावना काफी कम है। अगर बदलाव नहीं होता है तो कांग्रेस कोटे के रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल मंत्री पद बचाने में सफल रहेंगे, क्योंकि इनके बदले जाने की संभावना अधिक जताई जा रही थी। मंत्रिमंडल में 12वें मंत्री को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘फाइल और फोल्डर’ वाली सरकार ने 4 साल झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट का खेल खेला- प्रतुल शाहदेव
    Next Article पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य बना कर होगा कार्य: डीपीआरओ
    admin

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version