रांची। झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ के बैनर तले दिव्यांग ने राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरना पर हैं, लेकिन उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई है। इससे आक्रोशित आंदोलन को गति दे रहे हैं। गुरुवार को दिव्यांगों ने थाली बजा कर प्रदर्शन किया।
सरकार के प्रति अपना विरोध प्रकट किया। वहीं मांगों को लेकर धरना स्थल से राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले, लेकिन उन्हें पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। काफी देर तक दिव्यांग नहीं माने, तो उन्हें मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक उन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात करा दिया जायेगा। वहीं इस आश्वासन के बाद दिव्यांगों ने प्रदर्शन समाप्त कर फिर से धरना स्थल पर लौट गये।