मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संभाला कामकाज
रांची। उद्योग विभाग का मंत्रालय संभालने के बाद बुधवार को पहली बार प्रोजेक्ट भवन स्थित उद्योग विभाग कार्यालय में सत्यानंद भोक्ता ने राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि राज्य सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर काफी गंभीर है। विभाग को नयी दिशा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उद्योग विभाग स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। सरकार अपने सामाजिक ढांचे, कुशल मानव संसाधन और संस्कृति के अनुरूप बेहतर कार्य करेगी।
कहा कि कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिये जाने का प्रयास हो। उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जायेगा। बंद पड़े उद्योगों को पुन: चालू करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा, ताकि बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान किया जा सके। नये उद्योगों के लिए सरकार अनुकूल माहौल तैयार करेगी। इससे राज्य में नये निवेशक भी आयेंगे। उद्योग के लिए मूलभूत ढांचा बेहतर होना जरूरी है। इस पर सरकार तेजी से काम करेगी। झारखंड असीम संभावनाएं वाला प्रदेश है। सरकार औद्योगिक नीति 2021 को बेहतर तरीके से लागू करेगी। इसमें उद्योग विभाग के सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, जुडको निदेशक माधवी मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

