रांची। हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर शनिवार को बाबा भोलेनाथ के दरबार में फरियाद लगायी गयी। झामुमो छात्र मोर्चा ने पहाड़ी मंदिर रांची में पूजा और आरती कर पहाड़ी बाबा से कामना हेमंत सोरेन की रिहाई की अर्जी लगायी। मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष अमन तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया है। इससे साढ़े तीन करोड़ जनता दुखी है। मंदिरों में पूजा, मजारों में चादरपोशी, सरना पूजा, चर्च में प्रार्थना कर मन्नत, दुआ और कामना की जा रही है। न्यायालय पर भरोसा है कि हेमंत सोरेन के साथ न्याय होगा। मौके पर सचिव असद टिंकू, संगठन सचिव इरफान खान, अमन ठाकुर, भास्कर महतो, अतिकुर रहमान, राहुल मुंडा, अंकित कुमार महतो, रोशन गाड़ी, स्मृति, क्रिस्टल सोनी, गणेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
हेमंत की रिहाई के लिए भोलेनाथ से फरियाद, पहाड़ी मंदिर में झामुमो छात्र मोर्चा ने की पूजा
Related Posts
Add A Comment